सऊदी अरब से लौटने पर कल अबु ज़ैद को मुंबई हवाई अड्डे पर DSP अनूप सिंह ने इसे गिरफ्तार किया
लखनऊ 5 नवंबर। यूपी एटीएस की टीम को कल रात उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब छत्रपति शिवाजी एअरपोर्ट, मुंबई से वांछित आतंकी अबु को गिरफ्तार किया गया l
जानकारी के अनुसार अप्रैल 2017 में यूपी एटीएस ने अन्य एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से 4 आतंकी गिरफ्तार किए थे। यह गिरोह इंटरनेट पर एक एप के ज़रिए बात-चीत करता था और आतंकी घटना की तैयारी कर रहा था। सऊदी अरब से लौटने पर कल अबु ज़ैद को मुंबई हवाई अड्डे पर DSP अनूप सिंह ने इसे गिरफ्तार किया और आज इसे ट्रांज़िट रिमांड पर लिया जा रहा है जिसके लिए उसे लखनऊ लाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस विवेचना में एक नाम और प्रकाश में आया- अबु ज़ैद (पुत्र अलाउद्दीन निवासी पश्चिम मोहल्ला छाऊ, थाना- गंभीर पुर, आजमगढ़) जो सऊदी अरब में रह रहा था और भारत स्थित सदस्यों को प्रेरित करने और राह दिखाने का काम कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल से इसके पुख्ता प्रमाण भी मिले थे। इसलिए अबु ज़ैद के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। यह जानकारी आज प्रेसनोट के माध्यम से मिली।
उस पर मु.अ.सं.-08/17 धारा- 120बी, 121ए, 153,123,122बी IPC व 18 विधि विरुद्ध गतिविधि रोकथाम अधिनियम थाना-एटीएस,लखनऊ के तहत मामला दर्ज किया गया है।