लखनऊ, 29 जनवरी: रंगमंच, रेडियो और टेलीविजन के वयोवृद्ध अभिनेता अशोक सूरी का आज प्रातः मैक्स हॉस्पिटल ने निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार विकास नगर स्थित शमशान घाट में कर दिया गया। वे दूरसंचार विभाग से करीब डेढ़-दो दशक पहले सेवानिवृत्त हुए थे। रेडियो नाटकों में वे छह दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे थे। दूरदर्शन के बीबी नातियों वाली धारावाहिक सहित अनेक धारावाहिकों और कसाईबाड़ा सरीखे अनेक नाटकों के संग ही बीसियों मंच नाटकों में अभिनय कर उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल की। उनके दो पुत्र हैं।
बता दें कि अशोक सूरी रेडियो और टीवी के ए ग्रेड के कलाकार थे। हंसमुख व्यक्तित्व वाले सूरी डा.अनिल रस्तोगी, विजय वास्तव, विनय श्रीवास्तव जैसे रंगकर्मियों के समकालीन थे। श्री सूरीके आवास पर सुशील कुमार सिंह, राजू पांडेय, अमरेंद्र सहाय, मधु, प्रेम वर्मा, राजेंद्र सिन्हा सहित बहुत लोग उपस्थित थे।
अभिनेता अशोक सूरी के निधन पर डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा-
मैं 1962 से अशोक से जुड़ा हुआ हूं, जब मेरे आईएसटी गुरु राजेश्वर बच्चन ने मुझे उनसे एक महान अभिनेता के रूप में मिलवाया था। उन्होंने उस समय एक नाटक ‘सपने’ लिखा था और मैंने उसमें नायक की भूमिका निभाई थी। एक महान रंगमंच, टीवी और रेडियो कलाकार आज चला गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।