Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ख़ूबसूरत छलावा की तरह होता है विज्ञापन

    ShagunBy ShagunSeptember 13, 2021Updated:September 13, 2021 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    नवेद शिकोह

    बरसों पहले एक ख़ूबसूरत थर्ड जेंडर का इंटरव्यू किया था, तब लगा था कि ऐसे थर्ड जेंडर विज्ञापन की तरह होते हैं। कोमल (थर्ड जेंडर, हिजड़ा) ने खुलकर बताया था कि हमारे पेशे में नियम-क़ानून, अनुशासन और पुरानी परंपराओं का पालन करना बेहद ज़रूरी है। शादी-ब्याह, मूंडन, छठी, बच्चे की पैदाइश पर एरिया वाइस हम नेग लेने जाता हैं, दुआएं देते हैं और मनोरंजन के लिए नाचते-गाते हैं। और इस तरह बिरादरी की रोटी-रोज़ी चलती हैं। किंतु कभी इस तरह कमाने का मौक़ा नहीं भी मिलता है। तब मेरे जैसे चंद ख़ूबसूरत पेट की ख़ातिर मजबूरीवश अपने पेशे का अनुशासन तोड़ते हैं। हम खुद को लड़की के तौर पर पेश करते हैं। कुछ बेवकूफ लोग हमें खूबसूरत लड़की समझकर हमारे ऊपर फिदा हो जाते हैं। और हम उनकी गर्लफ्रैंड बन कर अपनी आर्थिक जरुरतें पूरा कर लेते हैं। जब तक राज़ खुले हमारा काम हो चुका होता है।

    आज से 16 बरस पहले जब ये इंटरव्यू किया था तब ही महसूस हुआ था कि हूबहू ख़ूबसूरत लड़की दिखने वाले थर्ड जेंडर की सिफत विज्ञापन जैसी होती है। सौ में एक- दो ही बेवकूफ लोग होते हैं जो विज्ञापन के दावों को सच या युवती समझ बैठते हैं। समझदार लोग जानते-समझते हैं कि विज्ञापन सच नहीं होते, पूरी तरह सच तो क़तई नहीं।

    किसी भी दौर में किसी भी विज्ञापन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना ही मूर्खता है। जब ये तय है कि आकर्षक लड़की का रूप धारण करने वाला ऊपर से नीचे तक थर्ड जेंडर ही है तो उसके किसी तिल के असली-नकली होने पर बहस करना ही हास्यास्पद है।

    मैगी का विज्ञापन हो या फेयर एंड लवली का, श्याम बहार, कमला पसंद, रजनीगंधा का, सिगरेट या शराब का विज्ञापन हो। दिनदहाड़े अंगेजी बोलने का एडवरटीज़मेंट हों या बिना हाईस्कूल इंटर कोर्स करने जैसा हास्यास्पद विज्ञापन कंटेंट हो। गुप्त रोगों के इलाज की ठगी का विज्ञापन हो या मसाज पार्लर का हो। शाही दवाखाने का इश्तिहार हो… या कोई और, विज्ञापन क़ाबिले भरोसा नहीं होते।

    याद होगा आपको, यूपी में मुलायम सिंह सरकार पर जब गुंडा राज की तोहमते लगने लगीं। विपक्ष कानून व्यवस्था के चरमराने के आकड़ों के साथ हमलावर होने लगा तो सपा सरकार ने एक चर्चित विज्ञापन से पूरा यूपी पाट दिया था। अमर सिंह के जरिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के ख़ासमख़ास बने बिग बिग को सरकार के क़सीदे गढ़ने के लिए मुलायम सरकार का ब्रॉड एंबेसडर बनाया गया। सैकड़ों करोड़ खर्च करके लोकप्रिय अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन से कहलवाया गया- ” यूपी मे है दम, क्योंकि जुर्म यहां है कम”। ख़राब क़ानून व्यवस्था को बेहतर बताने वाला ये जुमला प्रदेश भर में होल्डिंग से पट गया था।

    अखबारों और टीवी पर अमिताभ बच्चच हर वक्त यही कहते हुए नजर आते थे कि- यूपी मे है दम क्योंकि जुर्म यहां है कम। इत्तेफाक कि इन विज्ञापनों की बौछारों के दौरान ही यूपी में तमाम अपराधिक घटनाओं के साथ बच्चों को मारकर खाने वाला निठारी कांड भी उत्तर प्रदेश की जनता का दिल दहल गया था। यही हाल हर सरकार मे रहा है। मायावती की सरकार हो, आखिलेश की सरकार हो, योगी सरकार हो या दिल्ली की केजरीवाल सरकार हो, गंजे को कंघा बेचने वाले खर्चीले विज्ञापनों की फितरत एक जैसी होती है।

    एक फूल को क्या रोना जब खेत के खेत उजड़ते रहे हों। महिला अपनी सही उम्र कभी नहीं बताती। पुरुष अपनी वास्तविक तनख्वाह सही नहीं बताता। अखबार का मालिक कभी सही सरकुलेशन नहीं बताता। तो फिर विज्ञापन से तो ये क़तई उम्मीद मत कीजिए कि उसके दावे.. उसकी तस्वीरें सही हों। विज्ञापन की दुनिया में दाल मे काला नहीं होता बल्कि काले में दाल होती है। सेल्स, मार्केटिंग और ब्रांडिंग पेशे के विज्ञापन का झूठ तो पुरानी आम परंपरा है, क़ाबिले फिक्र बात तो ये है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रक्षक पत्रकारों की खबरों की विश्वसनीयता दशकों से दरकती जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading