Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    फिल्‍म फूल और कांटे की याद दिलाती ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ का फर्स्‍ट लुक आउट

    By January 15, 2020 Viral Video Issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,116

    मकर संक्रांति के मौके पर जारी हुआ एक्‍शन किंग यश कुमार की फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ का फर्स्‍ट लुक

    1991 में सुपर स्‍टार अजय देवगन ने फिल्‍म फूल और कांटे से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत की थी। तब उनका दो चलती बाईक पर खड़ा होकर आना लोगों को खूब पंसद आया था। कुछ ऐसा ही अब भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन पर इस समर देखने को मिलने वाला है। भोजपुरी में अजय देवगन की जगह यश कुमार अपनी सुपर डूपर हिट फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाले की’ के सिक्‍वल में नजर आने वाले हैं। यानी फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाली की 2’ में यश बाइक से इंट्री करने वाले हैं। यह देखने को मिला है उनकी फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक में, जो मकर संक्रांति के मौके पर आज आउट किया गया है। उनका यह एक्‍शन कुक्‍कू कोहली की फिल्‍म फूल और कांटे की याद दिलाने वाली है।

    बस दोनों एक्‍शन में फर्क इतना सा है कि अजय ने यह स्‍टंट आदमी के साथ किये थे, लेकिन यश कुमार अजय देवगन से एक कदम आगे जाकर ये स्‍टंट को दो कुत्ते और सांप के साथ करते नजर आये हैं। इसमें दो कुत्ते दो बाइक चला रहे हैं और उस पर यश कुमार हाथ में सांप और डमरू लिये नजर आ रहे हैं। फिल्‍म का फुर्स्‍ट लुक काफी लुभवाना है और यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाली की 2’ का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट के जरिये किया जा रहा है।

    फ़िल्म में यश कुमार के साथ अंजना सिंह, निधि झा, आकांछा दुबे, जया पांडेय, संजय पांडेय, देव सिंह, महेश आचार्य, राधे मिश्रा, अरुण काका, विनोद मिश्रा, आदि नज़र आएंगे। निर्देशक संजय श्रीवास्‍तव हैं। संगीत मुन्‍ना दुबे और गीत प्‍यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा, मुन्‍ना दुबे और प्रकाश बारूद का है। पीआरओ सर्वेश कश्‍यप हैं। कथा यश कुमार और वीरू ठाकुर का है। पटकथा और संवाद वीरू ठाकुर ने तैयार किया है। डीओपी जहांगीर सैय्यद हैं। एक्‍शन प्रदीप खड़का और कोरियोग्राफी प्रवीण सेलार का है। कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह हैं।

    Keep Reading

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading