लखनऊ, 27 फरवरी। पुलिस महानिदेशक, उप्र श्री ओपी सिंह ने समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपदों को होली का त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निम्न निर्देश दिये गये हैंः-
- प्रत्येक स्थान पर सतर्क दृष्टि रखी जाये।
- संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबन्ध
किये जायें। - शांति समितियों की बैठकें त्यौहार से पूर्व करा
ली जायें। - होली के अवसर पर पुलिस कर्मी बावर्दी
दुरूस्त अपने निर्धारित ड्यिूटी प्वाइंट पर
पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यिूटी करेंगे और
किसी भी दशा में इन पुलिस कर्मियों द्वारा रंग
इत्यादि नहीं खेला जायेगा। - चलती रेलगाड़ियों में किसी प्रकार का उपद्रव न होने पाये एवं चलती ट्रेन में किसी प्रकार का कूड़ा, कचड़ा, पानी का गुब्बारा अन्य वस्तुएं न फेंकी जाने पायें।
- इस त्यौहार को लेकर इस वर्ष कोई समस्या/तनाव दृष्टिगोचर हो तो उसका समाधान समय रहते संबधित क्षेत्राधिकारी/परगनाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा संयुक्त रूप से त्यौहार की तिथि से पूर्व ही करा लिया जाये।
- समस्त थाना क्षेत्रों के उक्त त्यौहार के दृष्टिगत संवेदनशील स्थान चिन्हित किये जायें और प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर क्षेत्र के परगनाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं का निदान करायें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
- पुलिस प्रबंध करते समय विगत के वर्षों की संवेदनशीलता का आंकलन के साथ साथ वर्तमान परिवेश की संवेदनशीलता का समावेश भी अवश्य किया जाये।







