Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    Amazon.in ने भारत में अपने सबसे बड़े फुलफिलमेंट सेंटर का किया शुभारंभ

    By September 9, 2017Updated:September 9, 2017 बिजनेस No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Amazon.in
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 712

    त्योहारी मौसम के लिये तेलंगाना में स्टोरेज क्षमता का 3.2 मिलियन वर्ग फीट तक किया विस्तार


    •  तेलंगाना में इस 5वें एफसी के साथ स्टोरेज क्षमता बढ़ाई
    •  तेलंगाना और आस-पास के क्षेत्रों में अब ग्राहकों के आॅर्डर अधिक तेजी से पूरे होंगे
    • राज्य में स्थानीय विक्रेताओं की बढ़ती संख्या को समर्थन मिलेगा

    हैदराबाद, 8 सितंबर: अमेज़न ने आज भारत में अपने सबसे बड़े फुलफिलमेंट सेंटर (एफसी) के शुभारंभ के साथ अपनी आधारभूत उपस्थिति का विस्तार किये जाने की घोषणा की है। नये एफसी की स्थापना त्योहारों के मौसम से ठीक पहले ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। 2.1 मिलियन क्यूबिक फीट की स्टोरेज क्षमता के साथ 400,000 वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्र में फैला यह नया फुलफिलमेंट सेंटर हैदराबाद के निकट शमशाबाद में स्थित है। यह तेलंगाना में 5वां फुलफिलमेंट सेंटर और भारत में सबसे बड़ा एफसी है। अमेज़न के पास अब तेलंगाना में तकरीबन 3.2 मिलियन क्यूबिक फीट की स्टोरेज क्षमता है, जिसके द्वारा प्रदेश में ग्राहकों को अधिक तेजी से डिलीवरी कर पाना सक्षम हो पायेगा।

    इस लाॅन्च के अवसर पर माननीय मंत्री, आइटी, म्युनिसिपल ऐडमिनिस्ट्रेशन एवं अरबन डेवलपमेंट, इंडस्ट्री एंड काॅमर्स, पब्लिक एन्टरप्राइजेज, शुगर, माइन्स व जियोलाॅजी, एनआरआइ अफेयर्स, तेलंगाना सरकार, श्री के. टी. रामा राव ने कहा, ‘‘शमशाबाद, तेलंगाना में राज्य के अपने 5वें फुलफिलमेंट सेंटर के लाॅन्च के साथ अमेज़न इंडिया का नया निवेश प्रदेश में बड़े वैश्विक उद्यमों की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है। एफसी द्वारा हजारों लघु एवं मध्यम उद्यमों को स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों जैसे कि कपड़े, हैंडलूम्स और हैंडीक्राॅफ्ट को देश व विदेशों में ग्राहकों को आसानी से बेचने में सक्षम बनायेगा। इससे राज्य में एंसिलरी बिजनेस जैसे कि पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन, लाॅजिस्टिक्स और हाॅस्पिटैलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा। हम बिजनेस को सहज बनाने और । Amazon.in जैसी कंपनियों को तेलंगाना में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में सक्षम बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।‘‘

    श्री अखिल सक्सेना, वाइस प्रेसिडेंट, इंडिया कस्टमर फुलफिलमेंट, अमेज़न इंडिया ने कहा, ‘‘भारतीयों के खरीदने एवं बेचने के तरीके को क्रांतिकारी रूप से बदलने के अपने नजरिये के अनुरूप हम खरीदारों एवं विक्रेताओं दोनों को ही निरंतर उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने की अपनी काबिलियत को बेहतर बनाने में निवेश कर रहे हैं। तेलंगाना में हमारे 5वें फुलफिलमेंट सेंटर के शुभारंभ के साथ हमें पूरा विश्वास है कि हम वन-डे और टू-डे डिलीवरी के साथ हमारे ग्राहकों को अधिक बेहतर तरीके से सेवायें प्रदान करने में सक्षम हो पायेंगे। यह नई एफसी विक्रेताओं को स्थानीय आधारभूत संरचना का इस्तेमाल करने, पूंजी बचाने और उन्हें विकसित होने में मदद करने में सक्षम बनायेगी।‘‘

    श्री अखिल ने आगे कहा, ‘‘हमारे फुलफिलमेंट सेंटर स्थानीय समुदायों के साथ घनिष्ठता से काम करेंगे और युवाओं के लिये कई कौशल एवं रोजगार अवसर उत्पन्न करेंगे। हम तेलंगाना में विक्रेताओं के साथ निरंतर काम करते रहेंगे और लाखों ग्राहकों को अपने उत्पाद बेचने और अपने कारोबार को एक नये मुकाम पर पहुंचाने का एक मंच प्रदान करेंगे। तेलंगाना मंे 10,000 से अधिक विक्रेताओं के साथ राज्य में विक्रेताओं द्वारा तत्काल डिलीवरी के लिये पेश किये गये सेलेक्शन में पिछले साल की तुलना में इस साल 120 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।‘‘

    इस अवसर पर श्री एसजीके किशोर, सीईओ-जीएचआइएएल ने कहा, ‘‘हैदराबाद में अमेज़न का स्वागत कर हमें खुशी हो रही है। हम जीएमआर हैदराबाद एयरपोर्ट सिटी को भारत में सबसे बडे फुलफिलमेंट सेंटर का शुभारंभ करने के लिये चुने जाने पर अमेज़न के शुक्रगुजार हैं। यह फुलफिलमेंट सेंटर खोलने के लिये हम अमेज़न को शुभकामनायें देते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इससे तेलंगाना राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार अवसर और नये आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। हमें रिकार्ड समय में इस तकनीक-अभिप्रेरित इकाई का निर्माण करने और उसे उपलब्ध कराने के लिये अमेज़न के साथ गठबंधन कर बेहद गर्व भी हो रहा है।‘‘

    ‘‘हम एक विश्व-स्तरीय एयरपोर्ट सिटी का विकास कर रहे हैं, जो कि भारत में सबसे बड़ा है और समूचे प्रदेश में आर्थिक विकास का अभिप्रेरक बनेगा। विश्व-स्तरीय हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकसित होने के कारण हैदराबाद एयरपोर्ट सिटी एक उभरते भारत का प्रतीक है। यह उच्च गुणवत्तायुक्त आधारभूत संरचना और व्यावसाय करने की अधिकतम सहूलियत के समर्थन द्वारा आर्थिक विकास को अभिप्रेरित करने की भारत सरकार की दूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है।‘‘

    अत्याधुनिक आधारभूत संरचना से युक्त इन फुलफिलमेंट सेंटर्स के माध्यम से । Amazon.in द्वारा फुलफिलमेंट बाइ अमेज़न (एफबीए) के जरिये एक आनंददायक उपभोक्ता अनुभव उपलब्ध कराया जायेगा। एफबीए का इस्तेमाल करते समय देश भर के विक्रेता अमेज़न के एफसी में अपने उत्पाद भेजते हैं और आॅर्डर प्लेस होने के बाद अमेज़न उस उत्पाद को चुनता है, पैक करता है और उपभोक्ता के पास भेजता है। इस प्रकार इसके द्वारा उपभोक्ता सेवा उपलब्ध कराई जाती है और विक्रेता की ओर से रिटन्र्स को प्रबंधित किया जाता है। अमेज़न द्वारा आॅर्डर्स कैश आॅन डिलीवरी, गारंटीड नेक्स्ट-डे, सेम डे, रिलीज डे, माॅर्निंग डिलीवरी और संडे डिलीवरी के जरिये पूरे किये जाते हैं। विक्रेताओं के पास हमेशा ही उन उत्पादों की संख्या चुनने की लचीलता होती है जिनकी डिलीवरी वे अमेज़न द्वारा कराना चाहते हैं। वे अपनी व्यावसायिक आवश्कताओं के अनुसार यह संख्या कम-ज्यादा कर सकते हैं।
    Amazon.in और अमेज़न मोबाइल शाॅपिंग एप्प पर सभी ग्राहक सैकड़ों श्रेणियों में 100 मिलियन से अधिक उत्पादों तक आसानी से एवं सहूलियत के साथ पहुंच बना सकते हैं। उन्हें सुरक्षित आॅर्डरिंग एक्सपीरिएंस, सुविधाजनक इलेक्ट्राॅनिक भुगतान, कैश आॅन डिलीवरी, अमेज़न के 24ग7 कस्टमर सर्विस सपोर्ट और वैश्विक रूप से सम्मानित एवं अमेज़न के ए-टु-जेड गारंटी द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले व्यापक 100 फीसदी परचेज प्रोटेक्शन का लाभ मिलता है।

    Amazon.in के विषय में:

    Amazon.in मार्केटप्लेस का परिचालन अमेज़न सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, । Amazon.com, Inc. (NASDAQ: AMZN) के संबद्ध, द्वारा किया जाता है। । Amazon.in  ग्राहकों के लिए सबसे ग्राहक-केन्द्रित आॅनलाइन गंतव्य के निर्माण के लिए तत्पर है, जहां वे आभासी तौर पर अपनी पसंद की कोई भी चीज आॅनलाइन ढूंढ सकें। हम उन्हें हर वो चीज प्रदान करते हैं जिसकी वे चाहत रखते हैं – व्यापक सेलेक्शन, कम कीमतें, तेज एवं भरोसेमंद डिलीवरी, भरोसेमंद एवं सुविधाजनक अनुभव; और विक्रेताओं को विश्वस्तरीय ई-काॅमर्स प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराते हैं।

    अमेज़न के विषय में:

    अमेज़न चार सिद्धान्तों द्वारा मार्गदर्शित है: प्रतिस्पर्धी फोकस के बजाय ग्राहकों का लगाव, नवाचार के लिए जुनून, परिचालनीय उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता और दीर्घकालिक सोच। कस्टमर रिव्यूज, 1-क्लिक शाॅपिंग, पर्सनलाइज्ड रिकमन्डेशंस, प्राइम, फुलफिलमेंट बाइ अमेज़न, एडब्लूएस, किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग, किंडल, फायर टैबलेट्स, फायर टीवी, अमेज़न इको, और एलेक्सा अमेज़न के कुछ महत्वपूर्ण उत्पाद एवं सेवायें हैं।

    Keep Reading

    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading