नयी दिल्ली, 11 सितंबर: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एनसीपीसीआर ने पूर्वी दिल्ली के एक निजी स्कूल में पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने की घटना के बाद उसके लिए एंबुलेंस नहीं मुहैया कराए जाने को लेकर स्थानीय जिला अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एनसीपीसीआर के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भाषा को बताया, यह बहुत दुखद है कि देश की राजधानी में बलात्कार पीडतिा बच्ची के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो हुई। प्रथम दृष्टया यह प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही का मामला दिखता है। इसीलिए हमने जिला अधिकारी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद इस संदर्भ में आयोग की ओर से आगे का कदम उठाया जाएगा।
आरोप है कि बलात्कार की पीड़िता को बच्ची को जब पूर्वी दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल ने एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया तो एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई गई और इस वजह से बच्ची को बाइक से ले जाया गया।







