नई दिल्ली,03 दिसम्बर। दिल्ली में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। चोरों ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के (पीए) के रिश्तेदार तक का घर नहीं छोड़ा। चोरों ने 5 घंटे में बड़े आराम से दिन दहाड़े घर में घुसकर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली।
पुलिस सूचना देने के बावजूद पहुंचने में घंटों लगा देती है। वह भी तब जब चोरी का शिकार हुआ घर किसी साधारण व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पीए के रिश्तेदार का घर है। शुक्रवार को चोर दिन दहाड़े घर में घुसे और 5 घंटे तक रहे।
चोरों ने परिवार को लाखों की चपत लगाई है। दरअसल परिवार शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे लाजपत नगर के लिए गया था और वापस 5:30 बजे लौटा। लेकिन शाम में जब वे घर लौटे तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। दरवाजे के बाहर लोहे का पाइप पड़ा हुआ था। घर के अंदर घुसते ही बेडरुम में उन्हें सारा सामान बिखरा हुआ मिला है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आलमारी और ड्रॉअर खुले हुए थे। गहने और कैश के बॉक्स बिस्तर पर खुले फेंके हुए थे। पूरा मंजर देख उन्हें समझ में आ गया कि यहां चोरी हुई है।
घरवालों नें तुरन्त पुलिस को सूचना दी, लेकिन दिल्ली की स्मार्ट पुलिस को पहुंचने में घंटों लग गए। परिवार वालों ने बताया कि लगभग ५ लाख रुपये नकदी और गहनों के अलावा कई अन्य किमती सामान भी गायब हैं। देर से ही सही जब पुलिस के पता लगा कि चोरी का शिकार हुए परिवार का संबंध किसी बड़े नेता से है, तब जाकर वे हरकत में आए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है। पुलिस ने कहा कि न तो घर के अंदर और बाहर और न ही इलाके में कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में चोरों का पता लगाने में निश्चित तौर पर काफी मुश्किल होगी।







