अलीगढ़ महोत्सव 2018: अनूप जलोटा नाइट फ्लॉप शो साबित
अलीगढ़ 30 जनवरी। अलीगढ़ महोत्सव 2018 के अंतर्गत रविवार को कोहिनूर मंच पर अनूप जलोटा भजन संध्या का अयोजन किया गया। कार्यक्रम शुरू होने पर भजनों का जादू पंडाल में बैठे दर्शकों पर नहीं चला और वो उठकर जाने लगे। ऐसा होने से रोकने को भजन संध्या के मंच से शेरों-शायरी और गजलों का दौरा शुरू हो गया।
कोहिनूर मंत्र पर रात करीब साढ़े 9 बजे अनूप जलोटा की भजन संध्या की शुरूआत एडीएम सिटी एसबी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। मंच पर आते ही भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने भजन बोलो राम, बोलो राम राम से की। इसके साथ ही ऐसी लगी लगन की प्रस्तुति दी। पंडाल में बैठे दर्शकों ने शुरूआत में तो ताली बजाकर प्रस्तुति को सराहा। इसके बाद जैसे ही और भजन गायक अनूप जटोला ने प्रस्तुत किए तो पंडाल से दर्शकों ने जाना शुरू कर दिया। तभी देखते ही देखते भजन संध्या कार्यक्रम में दर्शकों को थामे रखने के लिए भजन गायक ने शेर सुनाया कि तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना है, मैं एक शाम चुरा लूं अगर बुरा न लगे। इसके बाद एक से बढ़कर एक शेर और गजलें भजन गायक ने सुनाई।
दर्शकों की फरमाइष पर भजन गायक ने जगजीत सिंह की गजल तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो और होंठो से छू तुम सुनाई। भजन और गजलों की जुगलबंदी का श्रोता देर रात तक लुत उठाते रहे। इस दौरान सांसद सतीष गौतम, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्टेट सचिन कुमार सिंह, आरएएफ कमांडेट हिलाल फिरोज, भाजपा नेता यतिन दीक्षित आदि मौजूद थे।







