Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    काला टीका लगाकर तैयार की जाती है चंदेरी

    By March 23, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 719

    करीना और आमिर खान भी हैं चंदेरी के फैन

    शुक्रवार 23 मार्च लखनऊ। बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए जिस तरह काला टीका लगाया जाता है ठीक उसी तरह चंदेरी को भी काला टीका लगाया जाता है। दरअसल चंदेरी शहर के कलाकार चंदेरी साड़ियों को अपने बच्चे की तरह मानते हैं। यह रोचक तथ्य मध्य प्रदेश के चंदेरी से आए हस्तशिल्पी भगवान दास ने बतायी। उन्होंने बताया कि चूंकि चंदेरी बहुत ही नाजुक और कोमल होती है इसलिए उसे कलाकार गोद के बच्चे की तरह संभालते हैं और काला टीका लगाकर उसके सकुशल रहने की कामना करते हैं।

     महाभारत तक में मिलता है चंदेरी का उल्लेख

    मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से अलीगंज ललित कला अलीगंज में आयोजित28 मार्च तक चल रही इस जनजागृति प्रदर्शनी के तहत हुए व्याख्यान में राष्ट्रीय पुरस्कृत भगवान दास कोली औऱ जगदीश अहिरवा ने बताया कि मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित चंदेरी एक छोटा लेकिन ऐतिहासिक नगर है। इस ऐतिहासिक नगर का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। वर्तमान में बुन्देलखंडी शैली में बनी हस्तनिर्मित साड़ियों के लिए चन्देरी दुनिया भर में चर्चित है। यूं तो चंदेरी के कई रूप है पर केवल नीले रंग वाली इंडिगो चंदेरी के तो कहने ही क्या? रॉयल ब्लू कलर में इसका आकर्षण देखते ही बनता है। पहले की तुलना में अब इसमें आधुनिक डिजाइन बहुतायत में प्रिट किये जाने लगे हैं।

    इस प्रदर्शनी में शामिल छाते वाला डिजाइन सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रंगों से तैयार होने के कारण यह त्वचा के लिए जहां सुरक्षित है वहीं इसके नए डिजाइन फैशन ट्रेंड सेटर बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडिगो चंदेरी की साड़ियां ही नहीं अब ड्रेस मेटीरियल और वेस्टर्न ड्रेस तक तैयार की जाने लगी हैं। उन्होंने बताया कि मार्डन लुक के चलते विदेशों में भी इसकी खासी मांग है। इस कड़ी में उन्होंने जापान से आने वाले खास धागे से तैयार साड़ी के बारे में भी बताया। उनके अनुसार उस धागे की यह खूबी थी कि उससे तैयार साड़ी के आरपार दिखता था। इतनी बारीक ताने बाने की साड़ी अब भारत में ही तैयार की जाने लगी है। यही नहीं उसे मार्डन लुक देने के लिए लीची आदि की आकृतियां उकेरी जाने लगी हैं। इसके साथ ही मत्र लिखी साड़ी और मुगल शैली से प्रभावित डिजाइनों का फ्यूजन भी साड़ियों में किया जा रहा है। सच्चे सोने के तार वाली साड़ी 92 हजार रुपए की है।

    करीना हैं चंदेरी की फैन

    भगवान दास ने बताया कि 2007 में करीना और आमिर खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान चंदेरी शहर में उनके घर पहुंचे। करीना को चंदेरी की साड़ी इतनी भाई कि उन्होंने खुद ही साड़ी की बुनाई करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने साड़ी बुनी ही नहीं बल्कि 60 हजार में चंदेरी साड़ी को खरीदा भी। करीना की पसंदीदा साड़ी की नकल भी प्रदर्शनी में शामिल की गई है। भगवान दास ने बताया कि साड़ियों की रेंज 3 हजार रुपए से शुरू होती है जो 15 हजार रुपए तक जाती है।

    Keep Reading

    Rotaract Club's 42nd Conference: The Spirit of Service, Honoring Youth

    रोट्रैक्ट क्लब का 42वां सम्मेलन: सेवा का जज्बा, युवाओं का सम्मान‘

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Newsmakers 2026: A Celebration of Passion, A Toast to Achievements!

    न्यूज़मेकर्स 2026: जुनून का उत्सव, उपलब्धियों का मना जश्न!

    Please craft an interesting, concise news item—and ensure it is not a duplicate.

    दर्शकों को भावनाओं में डुबो गया साहिर-अमृता का अनकहा प्रेम

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026
    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    May 19, 2026
    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    May 19, 2026
    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    May 19, 2026
    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    May 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading