लखनऊ, 13 अप्रैल। गीता परिवार की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय बालिका विद्यालय इंटर कालेज, मोतीनगर में संस्कार पथ शिविर का शुभारम्भ हुआ। जबकि अग्रसेन इंटर कालेज चौक, लक्ष्मी नारायण भगवती विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज राजबाजार और भारतीय आदर्श निकेतन नंदाखेड़ा तालकटोरा रोड में शिविरों का समापन किया गया। शिविरों के समापन पर लक्ष्मी नारायण भगवती विद्या मंदिर में ध्यान में अंकिता, भगवदगीता में इल्मा, स्मरण शक्ति में अक्सा, सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी में रानी तथा अग्रसेन इंटर कालेज में ध्रुव साधना में जय दीक्षित, गीता में अमीर खान, ध्यान में रीना साहू विजयी रही। विजयी बच्चों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया।

कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि शोभा मेहरोत्रा के कुशल निर्देशन में शिविर का संचालन किया गया। बच्चों का बुरे संगत को छोड़ना, अच्छे संगत में सदैव रहना चाहिए, हम जिस भी परिवेश में रहते है वैसे ही बनते है, सभी बच्चों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की सलाह दी, परिणाम की इच्छा नहीं करना चाहिए।
अग्रसेन इंटर कालेज में साकेत सौरभ बन्धु प्रधानाचार्य, कंचन सोनी सदस्या गीता परिवार, शिवेन्द्र मिश्रा कार्य विस्तारक गीता परिवार मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। डा. राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल तेलीबाग, जीनियस स्कॉलर्स करेहटा, प्राथमिक विद्यालय भरतपुरी में शिविर चलाये जा रहे है।
पीयूष जायसवाल ने बताया कि सभी संस्कार पथ शिविरों में मनोरंजक ढंग से खेल, कहानियां, भगवदगीता, ध्यान, योग, प्रात्यक्षिक, प्रश्नोत्तरी व अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को व्यक्तित्व विकास के गुर सीख रहे है।
बच्चों हो रहा व्यक्तित्व विकास: तीन संस्कार पथ शिविर का शुभारम्भ
गीता परिवार उ.प्र. के अंतर्गत बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय तीन संस्कार पथ शिविरों का शुभारम्भ हुआ, डा. राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल, तेलीबाग, जीनियस स्कॉलर्स, करेहटा, प्राथमिक विद्यालय, भरतपुरी में। खुन-खुन जी गर्ल्स इंटर कालेज, चौक में शिविर का समापन किया गया। ध्रुव साधना में फिरदोस, महापुरुषों के नाम में आकांक्षा, सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी में सोनिया विजयी रही। शिविर के समापन पर मंजू शुक्ला, मुख्य अध्यापिका ने प्रतियोगिता के विजयी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
अग्रसेन इंटर कालेज, चौक में, लक्ष्मी नारायण भगवती विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज, राजबाजार में और भारतीय आदर्श निकेतन, नंदाखेड़ा तालकटोरा रोड में शिविर चलाये जा रहे है। पीयूष जायसवाल ने बताया कि सभी शिविरों में मनोरंजक व प्रभावशाली ढंग से खेल, कहानियां, भगवदगीता, ध्यान, योग, प्रात्यक्षिक, प्रश्नोत्तरी व अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में खेल-खेल में ही प्रभावपूर्ण ज्ञानवर्धक संस्कारों को विकसित करने का प्रयास किया जायेगा।






