पांच संस्कार पथ शिविर का शुभारम्भ
लखनऊ, 11 अप्रैल। शुभ अंक के समान ही संस्कार पथ 2018 का शुभारंभ हुआ आगामी 90 दिनों तक नित्य चलने वाले इन शिविरों की शीतल मन्द सुगंधित पवन के झोंको से इस राज्य के अनेकानेक बाल पुष्प महकेंगे। गीता परिवार उ.प्र. के तत्वावधान में बुधवार को तीन दिवसीय पांच संस्कार पथ शिविरों का शुभारम्भ हुआ, अग्रसेन इंटर कालेज, चौक में, प्राथमिक विद्यालय, कुण्डरी रकाबगंज में, लक्ष्मी नारायण भगवती विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज, राजबाजार में, खुन-खुन जी गर्ल्स इंटर कालेज, चौक में और भारतीय आदर्श निकेतन, नंदाखेड़ा तालकटोरा रोड में।
पीयूष जायसवाल ने बताया कि सभी शिविरों में बच्चों को प्रार्थना, ध्यान, सुवाक्य, मंगल स्मरण, बैठक खेल, प्रात्यक्षिक, भगवदगीता, गीत, प्रश्नोत्तरी, योगासन, संपूर्ण वंदेमातरम सिखाया गया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियां ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस वर्ष संस्कार पथ व्यक्तित्व विकास शिविर 2018 का विषयवस्तु वंदेमातरम निर्धारित किया गया। इसी विषयवस्तु के अंतर्गत संपूर्ण शिविर चलाये जायेगे। इन शिविरों का उद्देश्य मनोरंजक व रूचिपूर्ण तरीकों से बच्चों में खेल-खेल में ही प्रभावपूर्ण ज्ञानवर्धक संस्कारों को विकसित करना, यह गीता परिवार की विशिष्ट कार्यपद्धति है।







