Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    रामनवमी के लिए मध्य प्रदेश से आयीं राम-लक्ष्मण-सीता की पंचधातु प्रतिमाएं

    By March 23, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 747

    लखनऊ, 23 मार्च। राम नवमी महापर्व के लिए खासतौर से इस बार मध्य प्रदेश से पंच धातु की राम, लक्ष्ण और सीता की प्रतिमाएं आयी हैं। कहा जाता है कि सोना, चांदी, पीतल, तांबा और कांसे से तैयार वस्तु के पूजन और इस्तेमाल से नकारात्मक ऊर्जा का समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा से व्यक्ति और स्थान सराबोर हो जाता है। ग्वालियर से आए पुरस्कृत और पुश्तैनी कार्य में लगे मूर्तिकार रामबाबू ने मध्य प्रदेश की पंच धातु हस्त कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    पहले मिट्टी अब मोम के बनते हैं सांचे:

    मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से 28 मार्च तक चल रहे इस जनजागृति कार्यक्रम में न केवल मध्यम प्रदेश की पारंपरिक कलाओं की प्रदर्शनी लगायी गई है बल्कि उन हस्तशिल्पियों से भी लोगों को रूबरू करवाया जा रहा है कि वक्त के साथ पांररिक कलाओं ने अपने को आधुनिक कला के अनुरूप ढाला है। अलीगंज ललित कला अलीगंज में आयोजित इस कड़ी के पहले व्याख्यान में मूर्तिकला की परंपरा की जानकारी दी गई। बीतें चालीस साल से इस कार्य में तल्लीन रामबाबू ने बताया कि पंच धातु की प्रतिमाओं का सांचा पहले मिट्टी में तैयार किया जाता था अब तो मोम में नकल तैयार कर प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। यह देखने में अधिक आकर्षक लगती हैं। उन्होंने बताया कि रामायण महाकाव्य तक में पंच धातु के पात्रों का उल्लेख मिलता है। उन्होंने काजल के लिए चम्मच नुमा कजरौटा और आरती दानी भी दिखायी। इसका मूल्य 5 से 8 सौं रुपए हैं।

    दो लाख के डेढ़ टन के बुद्धा:

    राम बाबू ने बताया कि प्रदर्शनी में पंचधातु से तैयार डेढ़ टन की विशाल बौद्ध प्रतिमा आकर्षण का विषय बनी हुई है। छूट के बाद इसका मूल्य 1 लाख 85 हजार है। प्रदर्शनी में नौ दुर्गा की पूजा के लिए खासतौर से नवग्रह घंटा भी मिल रहा है। उस घंटे पर रंगीत पत्थरों की सुंदर सजावट की गई है। पंच धातु के शंख पर देव कथा सुंदर अलंकरण के साथ दर्शायी गई है। आराम कुर्सी पर बैठे गणपति और स्टोन से अलंकर वादकों दल खासा पसंद किया जा रहा है।

    इनकी कीमत 45 सौ  रुपए तक में हैं। हैंगिंग दियों की लट दो हजार रुपए जोड़ा है। अर्जुन का रथ चलाते कृष्ण का द़श्य गीता के महा प्रसंग की याद ताजा करा देता है। अर्जुन रथ की कीमत 5500 और पंच मुखी हनुमान प्रतिमा 7500 की है। राधा किशन की प्रतिमा के अलावा राम सीता लक्ष्मण की प्रतिमा महज 5400 रूपये की है। प्रदर्शनी में लेडीज और जेंटस के लिए ट्रेडिशनल और मार्डन वेशभूषाएं हैं। आभूषण और बच्चों के खिलौने भी प्रदर्शनी का अहम अंग हैं।

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading