Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    प्रतिभा सिंटेक्स ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    By June 7, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 498
    • वृक्षारोपण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
    • कर्मचारियों ने पर्यावरण व जल संरक्षण का लिया संकल्प

    इंदौर, 07 जून 2019: टेक्सटाइल क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण और जागरूकता अभियान जैसी अन्य गतिविधियों का आयोजन किया। संस्था ने चार अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों समेत प्रतिभा कैंपस में रहने वाले परिवारों ने भी हिस्सा लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रथम गतिविधि के रूप में प्रतिभा सिंटेक्स के कर्मचारियों ने परिसर के भीतर बड़ी संख्या में नीम, पीपल और जामुन जैसे छाया व फलदार पेड़ों के साथ बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया।

    इसके अतिरिक्त पर्यावरण दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने और कर्मचारियों को पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रोत्साहित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित करने के लिए, प्रतिभा टीम ने प्रत्येक कर्मचारी से संपर्क किया और वीडियो के जरिए उनका साक्षात्कार रिकॉर्ड किया। इस वीडियो साक्षात्कार के दौरान सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने अपने तरीकों को सांझा किया। इस वीडियो शूट को एक शार्ट फिल्म का रूप दिया जाएगा, जिसके माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा।

    इस मौके पर कंपनी के जनरल मैनेजर इंजीनियरिंग -अमृत पाल सिंह छाबरा- ने कहा कि, “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें अपनी मां समान प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रख सके। हमें प्लास्टिक के इस्तेमाल से खुद को दूर रखने और वायु प्रदूषण को मात देने की दिशा में काम करने की जरुरत है।”

    विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तीसरी गतिविधि के रूप में प्रतिभा परिसर में स्थित छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के लिए ‘पर्यावरण विषय’ पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवा सोच को उजागर करने का प्रयास किया गया।

    इतना ही नहीं एक अन्य गतिविधि के तौर पर जल संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, परिसर में जल संरक्षण पर भी एक सेशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभा परिवार के 200 सदस्यों सहित परिसर के क्वार्टर में रहने वाले सभी सहयोगियों और कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस सेशन के माध्यम से पानी को एकत्रित करने के बारे में बताया गया।

    #प्रतिभा सिंटेक्स

    Keep Reading

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    A big gift from Samsung: 30 top students received a reward of ₹1 lakh!

    सैमसंग का बड़ा तोहफा: 30 टॉप स्टूडेंट्स को मिला ₹1 लाख का इनाम!

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    June 11, 2026
    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    June 11, 2026
    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    June 11, 2026
    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    June 11, 2026
    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    June 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading