पटना, 15 अप्रैल। बिहार के मुख्य सचिव श्री अंजनी कुमार सिंह ने आज बाबू वीर कुंवर सिंह के 160 वें विजयोत्सव के अवसर पर राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम के बहुउद्देशीय हॉल में चित्रकला कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में कुल 13 कलाकार भाग ले रहे हैं, जिनके द्वारा बनाई गई पेटिंग भोजपुरी के आरा हाउस एवं किला मैदान जगदीशपुर में प्रदर्शित की जायेगी।
सभी पेंटिंग बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरगाथा को दर्शाती है। इस अवसर पर श्री अंजनी कुमार सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह के संघर्ष गाथा को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया और कहा कि एक अंग्रेज इतिहासकार होम्स ने कहा है कि तत्कालीन समय में अगर बाबू वीर कुंवर सिंह 40 वर्ष की उम्र में होते तो भारत को उसी समय आजादी मिल गई होती है।
चित्रकला कार्यशाला में सिद्धार्थ, विजयेंद्र शर्मा, राजू, सुनील विश्वकर्मा, चूनाराम हेम्ब्रम, विधान राही, प्रदीप कुमार पात्रा चंदन चौधरी, निकिता भोई, सचन्द्रि नाथ झा, बिनोद शर्मा, हेमंत राव आदि कलाकार भाग ले रहे हैं। वहीं उद्घाटन समारोह में अपर सचिव आनंद कुमार, तारानंद वियोगी, राजकुमार झा, जे पी एन सिंह, संजय कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक अमृत प्रकाश और मीडिया प्रभारी रंजन सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।







