Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    गैलरी में सजेगा समुंदर के भीतर का रोमांचक संसार

    By March 20, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 622
    • आदित्य हवेलिया की अण्डरवाटर फोटो प्रदर्शनी देगी पर्यावरण जागरूकता का संदेश 
    • अफ्रीका के वन्यजीवन के बाद उतारा माॅरीशस, मलेशिया में समुद्र के अंदर का जीवन
    लखनऊ, 20 मार्च। पर्यावरण जागरूकता का संदेश देती अण्डर वाटर फोटोग्राफी की पहली प्रदर्शनी ‘ इन टू द ब्लू’ यहां कलास्रोत आर्ट गैलरी अलीगंज में 28 मार्च से चार अप्रैल तक चलेगी। जामिया मिलिया दिल्ली की विजिटिंग फैकल्टी के शिक्षक आदित्य हवेलिया की इस एकल फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी.सिंह करेंगे।
    क्यूरेटर प्रो.फरहत बशीर खान जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के मार्गदर्शन में हो रही फोटो प्रदर्शनी के सिलसिले में आयोजित प्रेस वार्ता में लखनऊ एयरपोर्ट सहित अब तक चार एकल शो आयोजित कर चुके आदित्य हवेलिया ने बताया कि एकल प्रदर्शनी में युवा फोटोग्राफर व सिनमेटोग्राफर आदित्य हवेलिया द्वारा वन्यजीवन से जुड़े छायाचित्रों को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी में भारत के साथ ही मलेशिया के सी आफ सैलिबस और माॅरीशस में हिन्द महासागर में समुद्र के भीतर खींची गई तस्वीरों में जलजीवों का अद्भुत संसार देखने का मौका मिलेगा।
     आदित्य ने बताया कि इस पृथ्वी पर आधे से ज्यादा जीवों का आधार समुद्र है। प्रदर्शनी में लगभग 50 तस्वीरें होंगी। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जीवन के संघर्ष को दर्शाते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पृथ्वी की 50 प्रतिशत आक्सीजन का स्रोत समुद्र हैं मगर उसपर भी खतरा मंडराने लगा है। आज नदियों से होता प्रदूषण समुद्रों की तलहटी तक पहुंचता हुआ उन्हें प्रदूषित कर कचरे का ढेर बन समुद्री जीवन को भी खतरे में डाल रहा है। जलीय जीवों का अद्भुत संसार दिखाने के साथ कुछ तस्वीरें इस ओर भी इंगित करेंगी।
    अपनी पिछली प्रदर्शनियों में अफ्रीकी और भारतीय जंगलों में वन्यजीवों के दुर्लभ क्षणों को कैद करने वाले फोटोग्राफर आदित्य ने बताया कि प्रदर्शित होने वाली तस्वीरों को उन्होंने मारीशस से लगे हिन्द महासागर, मलेशिया से लगे सी आफ सिलैबस के साथ ही लक्षदीप, अण्डमान नीकोबार और नेतरानी कर्नाटक के मुरुडेश्वर द्वीप में पानी के भीतर के जीवन और सौंदर्य को उतारा है।
    आदित्य हवेलिया ने एमिटी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक, जामिया-मिलिया- इस्लामिया (एमसीआरसी) नई दिल्ली से फोटोग्राफी में परास्नातक और प्रसिद्ध फिल्मकार सुभाष घई के ख्याति प्राप्त संस्थान विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल, मुंबई से सिनमेटोग्राफी में दक्षता प्राप्त की है। मुंबई की अंडरवाटर फिल्म सर्विसेज के साथ भी काम कर चुके आदित्य को अंडरवाटर फोटोग्राफी की प्रेरणा श्याम बेनेगल की फोटोग्राफर्स टीम के स्वर्गीय राजन कोठारी से मिली। फीचर फिल्मों, धारावाहिकों, लघु प्रचार अभियान, मल्टी कैमरा शो के साथ ही विज्ञापन, वृत्तचित्र और म्यूजिक वीडियोज से जुडे़ रहे आदित्य हवेलिया ने बताया कि अण्डर वाटर फोटोग्राफी के लिए उन्होंने स्कूबा डाइविंग की टेªनिंग के साथ सन् 2010 में लाइसेंस लिया था और अब उनकी मेहनत यहां गैलरी में दिखाई देगी।
    समुद्र में फोटोग्राफी का मतलब है स्टोन फिश और शार्क जैसे अनेक खतरों से जूझने का बीड़ा उठाना। लाइसंेस के तहत फोटोग्राफर को 30 मीटर गहराई तक जाने की इजाज़त होती है और हमारी नीति ‘नो टच’ की रहती है। इससे अलग बेहतर तस्वीर के लिए हमें कैमरों में मैक्रो लेंस, वाइड लेंस, फिश आई लेंस जैसे खास लेंसों और सहायक उपकरणों के साथ जीवों के 12 इंच पास तक जाना पड़ता है। इस अवसर पर कलास्रोत के अनुराग डिडवानिया, सहयोगी कंपनी ओलम्पस के प्रतिनिधि, वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह संयोजक मनोज सिंह चंदेल व यूपी ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया भी उपस्थित थे।

    Keep Reading

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    November 17, 2026
    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    November 17, 2026
    Book Review: 'Kandhon Ki Pathshala' is an enduring tale of life navigating through light and shadow, and a story of self-respect.

    पुस्तक समीक्षा: धूप-छांव से जूझती ज़िंदगी और स्वाभिमान की अमर दास्तान है ‘कंधों की पाठशाला’

    November 17, 2026
    An Untouched Mystery of the 'Land of Gods' (Devbhumi): Ancient Temples in Almora Where Both Faith and Science Bow in Reverence!

    देवभूमि का अनछुआ रहस्य: अल्मोड़ा के वो प्राचीन मंदिर, जहाँ आस्था के साथ विज्ञान भी नतमस्तक है!

    November 17, 2026

    GTDC समिट APJ ने वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने में डिस्ट्रीब्यूशन की अहम भूमिका को रेखांकित किया

    November 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading