Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    तीजन को लोक निर्मला सम्मान

    By March 15, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 631

    देश की प्रतिष्ठित गायिका मालिनी अवस्थी लोक संगीत को पुनः मुख्य धारा में पहुंचाने का अभियान चला रही है। सोनचिरैया संस्था के माध्यम से यह कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। वह आपने सभी कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने की प्रेरणा देती है। खासतौर पर नई पीढ़ी के लोगों को इससे जोड़ने पर बल देती है। उन्हें यह बात परेशान करती है कि युवा पीढ़ी स्थानीय पहचान वाले भजन, सोहर, विवाह गीत, बन्नबन्नी बिरहा, चैता कजरी आदि को भूलते जा रहे है। सोन चिरैया के से इस प्रकार के आकर्षक समारोह आयोजित किये जाते है। मालिनी अवस्थी ने बताया कि सोन चिरैया लोक संस्कृति के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। पन्द्रह मार्च को लखनऊ में सोनचिरैया द्वारा सम्मान व लोक संस्कृति समारोह का आयोजन किया गया।

    सोन चिरैया का पहला लोक निर्मला सम्मान पद्मविभूषण तीजनबाई को प्रदान किया गया। मालिनी अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर निजी संस्था की ओर से लोक कला के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है। इसमें सम्मान के स्वरूप एक लाख रुपए प्रदान किये गए। इस सम्मान समारोह में तीजनबाई का पंडवानी गायन मुख्य आकर्षण रहा। इसके साथ ही राजस्थान का कालबेलिया नृत्य और आसाम के बीहू नृत्य के साथ साथ आल्हा गायन भी हुआ। अब प्रतिवर्ष नियमित रूप से लोक निर्मला सम्मान दिया जाएगा। तीजन बाई का जीवन वृत्त भी बताया गया। इसका उद्देश्य भी संगीत के विद्यर्थियो को प्रेरणा देना था। अनेक परेशानियों,अभाव के बाद भी तीजन बाई ने न केवल पंडवी लोक कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई , बल्कि स्वयं भी लोक कला में शानदार मुकाम हासिल किया।

    उनका जन्म छत्तीसगढ़ भिलाई के गाँव गनियारी में हुआ था। वह पंडवानी लोक गीत नाट्य की पहली महिला कलाकार हैं। उन्हें साल उन्नीस सौ अट्ठासी में पद्म श्री,दो हजार तीन में पद्म भूषण और गत वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्नीस सौ पंचानबे में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपने नाना ब्रजलाल से बचपन में सुनी महाभारत की कहानियों से वह इतना अधिक प्रेरित हुई कि महाभारत की कथा, गायकी अंदाज में कहने का निर्णय उन्होंने कर लिया। तेरह वर्ष की उम्र में पहली प्रस्तुति दी थी। उस समय में महिलाएं केवल बैठकर ही गायन करती थीं। जिसे वेदमती शैली कहा जाता है।

    तीजनबाई ने पहली बार पुरुषों की तरह खड़े गायन किया। इससे उनको और पांडवी गायन को अपार लोकप्रियता व पहचान मिली। राजस्थान का पारपंरिक कालबेलिया नृत्य गौतम परमार ने पेश किया। इस संबन्ध में भी मालिनी अवस्थी ने रोचक जानकारी दी। उंन्होने बताया कि सपेरा,सपेला जोगी या जागी कहे जाने वाली इस कालबेलिया जाति की उत्पत्ति गुरु गोरखनाथ के बारहवीं सदी के शिष्य कंलिप्र से मानी जाती है।

    वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के पारित होने के बाद से कालबेलिया जनजाति साँप पकड़ने के अपने परंपरागत पेशे के बजाए खेती, मजदूरी, नृत्य कर जीविका व्यतीत कर रहे हैं। आसाम के बीहू नृत्य ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। मालिनी अवस्थी ने बताया किआसाम के कृषक अपनी मौसम की पहली फसल अपने आराध्य को नाचते गाते अर्पित करते हैं। इस नृत्य के माध्यम से उसी का चित्रण किया जाता है।

    भारत कृषि प्रधान देश है। फसल बढ़िया होने पर विविध प्रकार से उत्साह व खुशी की अभिव्यक्ति की जाती है। समारोह का समापन शीलू सिंह राजपूत के आल्हा गायन से हुआ। मालिनी अवस्थी का यह प्रयास रहता है कि लोक कलाओं के सम्बद्ध में आम लोगों को भी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए वह अपने सभी कार्यक्रमों की भूमिका का उल्लेख करती है। संगीत की भाषा शैली में विविधता होती है। लेकिन इनका सांस्कृतिक धरातल एक जैसा होता है। यही भारत की विविधता में एकता का सूत्र और सन्देश दोनों है।

    मालिनी अवस्थी ने बताया कि आल्हा बुंदेलखण्ड के वीर सेनापति थे। उनके छोटे भाई का नाम ऊदल था। पृथ्वीराज चौहान से अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए ऊदल वीरगति को प्राप्त हुए थे। ऐसे में आल्हा पृथ्वीराज चौहान की सेना पर मौत बनकर टूट पड़े। आल्हा के गुरु गोरखनाथ के कहने पर आल्हा ने पृथ्वीराज चौहान को जीवनदान दिया था। यह गायन शैली भी बहुत लोकप्रिय है।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading