Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कालिदास रंगालय में ‘मांस का रूदन’ की मार्मिक प्रस्‍तुति

    By September 12, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 698

    पटना, 12 सितम्बर 2018: क्‍या एक जीव को जीवित रहने के लिए दूसरे का मरना अनिवार्य है…? कुछ इसी सवाल का जवाब पटना के कालिदास रंगालय में मंचित नाटक ‘मांस का रूदन’ के जरिये भोजपुरी फिल्‍मकार मनोज सिंह टाइगर तलाशते नजर आये। पंचम रंग प्रस्‍तुत नाटक ‘मांस का रूदन’ में मनोज सिंह टाइगर ने अपने सोलो अभिनय के जरिये एक मार्मिक प्रस्‍तुति से दर्शकों के बीच एक सार्थक संदेश दिया।

    बता दें कि मनोज ने इस नाटक में गीत खुद गाये और उसकी रचना भी खुद ही की है। वे 20 सालों से रंगकर्म करते रहे हैं। नाटक ‘मांस का रूदन’ को रंगमंच के प्रतिष्ठित निर्देशक पार्थ सारथी रॉय ने निर्देशित किया। इस दौरान संगीत संजय दत्ता ने और मंच परिकल्‍पना (प्रकाश) रमेश कश्‍यप का था। नाटक के सह निर्देशक राहुल दी‍क्षित थे।

    नाटक ‘मांस का रूदन’ दो निरही प्राणी पर आधारित था, जो एक हिरनी, एक कुत्ते की प्रेम कहानी है। इसमें कुत्ते का नाम डोरा और हिरनी का नाम जेरी है। एक ओर कुत्ता मांस के बगैर एक दिन भी नहीं रह सकता था, दूसरी ओर हिरनी मांस की गंध तक को बर्दाश्‍त नहीं कर सकती थी। बावजूद इसके दोनों प्राणी एक दूसरे में बसते थे और एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। वहीं, इन दोनों प्राणी का आसरा ठाकुर साहब के यहां था। ठाकुर साहब को भी दोनों से बेहद प्रेम था।

    एक दिन ठाकुर साहब के घर डीआईजी साहब आते हैं, जिसकी मेहमानवाजी में जमकर खातिरदारी की जाती है। वहीं, डीआईजी साहब की नजर हिरनी पर पड़ती है और वह उसका मांस खाने की इच्‍छा जाहिर कर देते हैं। इससे ठाकुर साहब पेशोपेश में पड़ जाते हैं, मगर अपने रूतवे के कारण वे डीआईजी का हिरनी की मांस खाने की इच्‍छा पूरी कर देते हैं। यही मांस कुत्ते के सामने भी परोसा जाता है, जिस पर मांस के बिना नहीं रह सकने वाला कुत्ता जोर – जोर से भौंकने लगता है।

    मानो वह ठाकुर साहब से सवाल पूछ रहा हो कि क्‍या इस दुनिया में बलवान सिर्फ कमजोरों पर जुर्म करने के लिए ही पैदा हुए हैं? क्‍या सिर्फ भूख और स्‍वाद के लिए बेजुबान को मारकर पेट की आग बुझाना इस दुनिया का नियम है? क्‍या किसी के जीवित रहने के लिए किसी की हत्‍या करना जरूरी है? इसके बाद ठाकुर साहब को अपनी गलती का एहसास होता है। कुत्ता भाग कर उसी स्‍थान पर जाता है और खूब रोने लगता है। अंत में वह खुद भी अपना प्राण त्‍याग देता है।

    मनोज सिंह टाइगर ने नाटक ‘मांस का रूदन’ के जरिये ये संदेश देने की कोशिश की कि जीव हत्‍या महापाप है और इर्श्‍वर ने सभी प्राणियों को जीने का समान अधिकार दिया है। ईश्‍वर ने मानव को ये हक नहीं दिया है कि बेजुबान का रक्‍त, मांस और प्राण लें। जीव हत्‍या न करें। इसी संदेश के साथ मनोज सिंह टाइगर ने कालिदास रंगालय प्रेक्षागृह  में मौजूद तमाम दर्शकों को भावपूर्ण कर दिया।

    #मांस का रूदन

    Keep Reading

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading