Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    ललित कला अकादमी में मूर्तिकला शिविर शुरू

    ShagunBy ShagunFebruary 4, 2021 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 539

    लखनऊ, 4 फरवरी 2021: राज्य ललित कला अकादमी, द्वारा स्थापना दिवस पर तथा चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर अकादमी परिसर, लाल बारादरी भवन में स्वातंत्र्य वीर अर्चन मूर्तिशिल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा हैै। इस शिविर का शुभारम्भ आज पूर्वाह्न मुख्य अतिथि उदय खत्री, सुपुत्र- काकोरी केस क्रान्तिवीर रामकृष्ण खत्री एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. चन्द्रभूषण, आई.ए.एस., विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि उदय खत्री जी द्वारा भारत की स्वतंत्रता में चौरी चौरा की घटना को महत्वपूर्ण बताया और उसके बाद अनेक आंदोलनों व संघर्षों के उपरान्त भारत देश को पूर्ण स्वाधीनता प्राप्त हुई। डाॅ.चन्द्रभूषण जी द्वारा भी भारत की स्वाधीनता प्राप्त करने में चैरी-चैरा की घटना को महत्वपूर्ण बताया गया एवं अकादमी द्वारा चौरी चौरा घटना के शताब्दी समारोह के अंतर्गत मूर्तिशिल्प शिविर के आयोजन की सराहना की।

    इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष,सीताराम कश्यप द्वारा चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत इस मूर्तिशिल्प शिविर के साथ ही वर्ष भर में और भी कई कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने की जानकारी प्रदान की गई साथ ही अकादमी के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर आठ से 10 फरवरी, को पूर्ण भव्यता के साथ मनाये जाने की सूचना दी।

    अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र मिश्रा ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह में प्रदेश के कलाकारों की अधिक से अधिक भागीदारी का आश्वासन दिया। अन्त में अकादमी के सचिव डाॅ. यशवन्त सिंह राठौर द्वारा सभी प्रतिभागी कलाकारों वेणु गोपाल पराशर-मथुरा, विजय गौतम-लखनऊ, सन्टू चौबे-लखनऊ, विशाल कुमार-हरदोई, प्रिया गुप्ता-नई दिल्ली, सौम्या तिवारी-फतेहपुर, मिलन कुमार-लखनऊ, प्रताप कुमार मौर्य-फतेहपुर, कृत वर्मा-बाराबंकी एवं तूलिका रावत-कानपुर का परिचय कराते हुए शिविर में भारत की स्वाधीनता के वीर नायकों की स्मृतियों एवं कथानकों पर आधारित म्यूरल मूर्तिशिल्प सृजित किए जाने की जानकारी प्रदान की। साथ ही आमंत्रित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि तथा कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading