Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की हुई घोषणा, चन्द्रप्रकाश को बीएम शाह, विपुल को सफदर हाशमी पुरस्कार

    ShagunBy ShagunFebruary 18, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    डा.पूर्णिमा पाण्डे, उ.युगान्तर, कुंवरजी अग्रवाल व उर्मिला श्रीवास्तव को मिली रत्न सदस्यता
    अनिल मिश्र गुरुजी व रामेश्वर प्रसाद मिश्र को अकादमी पुरस्कार

    लखनऊ, 18 फरवरी 2021: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित बी.एम.शाह पुरस्कार मुम्बई के चन्द्रप्रकाश द्विवेदी को व सफदर हाशमी पुरस्कार मुम्बई के ही विपुल कृष्ण नागर को प्रदान किया जायेगा। जबकि अकादमी की रत्न सदस्यता डा.पूर्णिमा पाण्डे लखनऊ, उस्ताद युगान्तर सिन्दूर लखनऊ, कुंवर जी अग्रवाल वाराणसी और श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव मीरजापुर को प्रदान की जाएगी। बैठक के बाद कुल 17 पुरस्कारों की आज घोषित कर दिये गये।

    अकादमी के सचिव तरुण राज ने बताया कि आज हुई कार्यकारिणी समिति एवं सामान्य परिषद की बैठकें अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डा.राजेश्वर आचार्य की अध्यक्षता में अकादमी परिसर में आहूत की गयी थी। बैठक में वर्ष-2020 के लिए अकादमी पुरस्कार, सफदर हाशमी पुरस्कार एवं बी.एम.शाह पुरस्कार के सम्बन्ध में विचार विमर्श के बाद पुरस्कारों की घोषणा की गई।

    उन्होंने बताया कि उपसमितियों की इन संस्तुतियों पर गहन विचार-विमर्श के उपरान्त सामान्य परिषद द्वारा अकादमी पुरस्कार में डा.बृजेश्वर सिंह बरेली (नाट्य कला उन्नयन); महन्त प्रो.विशम्भरनाथ मिश्र वाराणसी तथा महाराज कुमार अनन्त नारायण सिंह वाराणसी (संगीत कला उन्नयन) को संयुक्त रूप से चयनित किया गया।

    अन्य अकादमी पुरस्कारों में डा.शरदमणि त्रिपाठी, गोरखपुर (शास्त्रीय गायन); ब्रह्मपाल नागर, गौतमबुद्धनगर (रागिनी लोकगायन), रामेश्वर प्रसाद मिश्र लखनऊ (शास्त्रीय गायन); विशाल कृष्णा वाराणसी (कथक नृत्य); भूरा यादव, तिदौली महोबा (राई लोकनृत्य); अनिल मिश्रा गुरुजी लखनऊ (नाट्य निर्देशन); अष्टभुजा मिश्र वाराणसी (नौटंकी-अभिनय व निर्देशन); पं.विनोद लेले दिल्ली (तबला वादन) और फतेह अली खां वाराणसी (शहनाई वादन) का चयन किया गया।

    सचिव ने बताया कि बी.एम.शाह पुरस्कार के लिए चन्द्रप्रकाश द्विवेदी मुम्बई (निर्देशन) तथा सफदर हाशमी पुरस्कार के लिए विपुलकृष्ण नागर मुम्बई (निर्देशन व अभिनय) के नामों की घोषणा की गयी। साथ ही अकादमी रत्न सदस्यता के लिए डा.पूर्णिमा पाण्डे, लखनऊ (कथक नृत्य); उस्ताद युगान्तर सिन्दूर, लखनऊ (सुगम गायन); श्री कुंवर जी अग्रवाल, वाराणसी (रंगमंच समीक्षा); श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, मीरजापुर (लोक गायन) के नामों की घोषणा की गयी। अकादमी पुरस्कार के लिए लगभग 344 संस्तुतियां प्राप्त हुई थीं जिस पर विभिन्न उप समितियों द्वारा गहन विचार-विमर्श के उपरान्त अपनी संस्तुतियां दी गयीं थी। ये पुरस्कार समारोह आयोजित कर प्रदान किये जाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    'Impossible' tiger hunt in Dudhwa Tiger Reserve: Death of Rajeshwari rhino reveals secrets of the forest!

    दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ का ‘असंभव’ शिकार: राजेश्वरी गैंडे की मौत ने जंगल के राज उजागर किए!

    A new marriage ignited by suspicion: The shocking truth from Gurugram

    शक की आग में जलती एक नई शादी: गुरुग्राम की दिल दहला देने वाली सच्चाई

    The Great Coincidence of Eclipses and Its Unique Story

    ग्रहणों का महासंयोग और उसकी अनोखी कहानी

    CM Yogi immersed himself in cow service: called by name, cleaned the dust with his hands, fed jaggery and bread!

    गोसेवा में डूबे सीएम योगी: नाम लेकर पुकारा, हाथों से साफ की धूल, खिलाई गुड़-रोटी!

    Kalinjar: An immortal inscription of history in the lap of Vindhya

    विंध्य की गोद में इतिहास का अमर शिलालेख: कालिंजर

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Impossible' tiger hunt in Dudhwa Tiger Reserve: Death of Rajeshwari rhino reveals secrets of the forest!

    दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ का ‘असंभव’ शिकार: राजेश्वरी गैंडे की मौत ने जंगल के राज उजागर किए!

    March 6, 2026
    Akshay Kumar and Shikhar Dhawan Turn ‘Bhooth Bangla’ Set into a Mini Cricket Stadium Cricket Fever on the Sets of ‘Bhooth Bangla’: Akshay Kumar and Shikhar Dhawan’s Fun Match

    ‘भूत बंगला’ के सेट पर क्रिकेट का तूफान: अक्षय कुमार और शिखर धवन ने मचाया धमाल!

    March 6, 2026
    US bullying reaches the Indian Ocean: Will India wake up after failing to protect its guest?

    अमेरिकी दादागिरी हिंद महासागर तक पहुंची : क्या भारत अपने मेहमान की रक्षा करने में नाकाम रहा?

    March 5, 2026
    “Madhurima Tuli’s Kurti Charm: Redefining Everyday Elegance” “From Casual to Couture: How Madhurima Tuli Turned a Kurti into a Style Statement” “Street-Style Grace: Madhurima Tuli’s Effortless Kurti Moment”

    मधुरिमा तुली का कुर्ती जादू: सादगी में छिपा स्टाइल का राज, उर्वशी रौतेला बनीं मॉडर्न-डे मधुबाला

    March 5, 2026
    After Bhool Bhulaiyaa 3, Roz Sardana takes a new flight, shooting with Jesse Lever in the valleys of Nashik.

    भूल भुलैया 3 के बाद रोज़ सरदाना की नई उड़ान, नासिक की वादियों में जेसी लीवर के साथ रोमांचक शूटिंग

    March 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading