Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    युवा महोत्सव में अनेक विभूतियों को मिला उत्तर प्रदेश युवा रत्न व गौरव सम्मान

    By February 2, 2018Updated:February 2, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 545

    बच्चों व युवाओं ने गायन व नृत्य के हुनर दिखाये

    युवा महोत्सव 2018 छठा दिन

    लखनऊ,02 फरवरी। लखनऊ महोत्सव के अंर्तगत अवध शिल्प ग्राम में चल रहे 23वें युवा महोत्सव के आज छठे दिन आयोजित रिमिक्स डांस, शास्त्रीय गायन, कथक, फेश पंेटिंग, टेस्टी डिश प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने गायन के साथ नृत्य के हुनर दिखाये वहीं अनेक विभूतियों को उत्तर प्रदेश युवा रत्न व गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

    युवा महोत्सव में आज आयोजित कथक नृत्य प्रतियोगिता में पीयूष पाण्डेय, वर्तिका, वैष्णवी ने कथक के पारम्परिक स्वरूपों यथा उपज, थाट, आमद, परन, तोड़े, टुकड़े, तिहाई और गत निकास को प्रस्तुत कर न केवल दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया अपितु अपनी कथक नृत्य साधना को भी दर्शाने का साथ्रक प्रयास किया। इसी प्रतियोगिता में सेजल ने शिव पाण्डव स्त्रोत को प्रस्तुत कर लोगों को भगवान शिव के शान्त व रौद्र रूप के दर्शन करवाए।

    इसी क्रम में आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में शौर्य कनौजिया, पूजा पाण्डेय, शुभी राजपूत, रूचि सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने राग मालकौंश, राम मारू विहाग, राग केदार और राग काफी में पगी कुछ प्रचलित और अप्रचलित बंदिशों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करते हुए अपनी गायन प्रतिभा से अवगत कराया। गायन और नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक थे अभिषेक श्रीवास्तव, उपासना और अंकित श्रीवास्तव। इसी प्रकार आयोजित रिमिक्स नृत्य प्रतियोगिता में सनी ने लेला लैला मै लैला, जतिन ने आप वन बाप वन, जीविका ने घूमर रिमिक्स, विश्वास कुमार ने रोबोटिका गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुगध कर दिया।

    प्रतियोगिताओं के क्रम में आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में एक्सीलिया स्कूल के छात्र-छात्राओं आयुषी पाठक, करन, नैन्सी वर्मा ओर कनिष्क ने चटख रंगों और ब्रेश के जरिए चेहरे पर तिरंगे सहित अवध की धरोहरों को उकेर कर अपनी कलात्मक-रचनात्मक प्रतिभा दर्शायी। इसी प्रकार युवा महोत्सव के तहत आज कांशीराम इन्स्टीट्यूट आॅफ टुरिज्म मैनेजमेन्ट में अवधी कुकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें 25 प्रतिभागियों ने अवधी वेज औा नाॅनवेज व्यंजन बनाकर अपनी पाककला प्रतिभा दर्शायी। कार्यक्रम का संचालन आमिर सिद्दीकी और कल्पना वर्मा ने किया।

    आज युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने राजन शुक्ला को उत्तर प्रदेश गौरव रत्न सम्मान,निलय रस्तोगी को युवा उद्यमी रतन सम्मान, राजअर्शी को उत्तर प्रदेश गौरव रत्न सम्मान, आशीष पाठक को उत्तर प्रदेश युवा रत्न सम्मान और डाॅ विश्वास वर्मा (नेत्र चिकित्सक) को उत्तर प्रदेश युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। युवा महोत्सव के संयोजक मयंक रंजन ने बताया कि 2 फरवरी को लखनऊ महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक पण्डाल में समूह गायन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

    #youva mahotsav2018

    Keep Reading

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Symphoria Musical Night: The Golden Era of Laxmikant-Pyarelal Comes Alive in Lucknow

    सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गोल्डन एरा जीवंत हुआ लखनऊ में

    A new dimension of education in Lucknow: The grand inauguration of the sixth branch of SKD Academy tomorrow.

    वरिष्ठ नागरिकों ने लखनऊ में सजाई गीतों की रंगीन महफिल

    A Colorful Masquerade of Creativity at Jaipuria!

    जयपुरिया में रचनात्मकता का रंगारंग मास्करेड!

    The Ram-Ravana War Comes Alive in Sanskrit! Nirala's 'Ram Ki Shakti Puja' Transformed into a Mesmerizing Play; Thousands Flock to Barabanki.

    संस्कृत में जीवंत राम-रावण युद्ध! निराला की ‘राम की शक्ति पूजा’ बनी मंत्रमुग्ध करने वाला नाटक, बाराबंकी में उमड़ी हजारों की भीड़

    'Awadh Mela of Music' for soldiers in the cantonment; Anup Jalota and Surabhi receive the Naushad Award; the arena will resonate with young stars.

    छावनी में सैनिकों के लिए ‘सुरों का अवध मेला’, अनूप जलोटा और सुरभि को नौशाद सम्मान, युवा सितारों से गूंजेगा मैदान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    April 20, 2026
    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    April 20, 2026
    Consumed by addictions to gambling and alcohol, a father turns into a monster and takes the life of his innocent son.

    जुए और शराब की लत में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की पेड़ से लटकाकर ले ली जान

    April 20, 2026
    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    ईरान ने 24 घंटे में ही होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया: भारतीय जहाजों पर फायरिंग, तनाव चरम पर

    April 19, 2026
    Parashurama Transcends the Boundaries of Caste: A Sociological Analysis of Mohan Bhagwat's Statement

    शिल्प और शौर्य का एकीकरण: हिंदू समाज की एकता के प्रतीक भगवान परशुराम!

    April 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading