टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाली रामानंद की रामायण में ‘आर्य सुमंत’ का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। चंद्रशेखर ने बुधवार की सुबह अंतिम सांसे ली। उनके बेटे अशोक ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “नींद में ही उनका निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ से जुड़ी कोई दिक्कतें नहीं थी। वह गुरुवार को अस्पताल में एक दिन के लिए एडमिट हुए थे। वह परिवार के बीच रहना चाहते थे। घर में उनके लिए सारी सुविधाएं एवं सारी जरूरत की चीजें उपलब्ध थी।”
इस खबर के वाइरल होते ही रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वालें कलाकार अरुण गोविल ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजली दी है।
अरुण गोविल के ट्वीट करते ही खबर तेजी से फैली तो लोग उन्हें गूगल सर्च करने लगे :
उन्होंने लिखा कि रामायण में महामंत्री सुमंत्र का चरित्र निभाने वाले श्री चंद्रशेखर जी का आज देहांत हो गया है। उन्हें शांति और सद्गति मिले, राम जी से यही प्रार्थना है , सर, आपकी बहुत याद आएगी – अरुण गोविल
वहीं दिवंगत एक्टर के पोते विशाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया “उनकी इच्छा थी कि वह आखिरी दिनों में अपने परिवार के साथ रहें। इसी वजह से हम उन्हें घर ले आए थे। वह बीती रात एकदम ठीक थे। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ा दुख है। हम शाम 4 बजे विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार करेंगें।
वहीं उनके पोते विशाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया “उनकी इच्छा थी कि वह आखिरी दिनों में अपने परिवार के साथ रहें। इसी वजह से हम उन्हें घर ले आए थे। वह बीती रात एकदम ठीक थे। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ा दुख है।