Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    हॉटस्टार पर लेटेस्ट सीरीज़ आर्या का ट्रेलर लॉन्च, क्राइम का माइंड गेम करेगा आपका फुल इंटरटेनमेंट

    ShagunBy ShagunJune 9, 2020 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 711
    • एपिसोड वाले इस शो में सुष्मिता सेन और चंद्रचूर सिंह नज़र आएंगे, वह लंबे अंतराल के बाद अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं 
    • आप अपने परिवार की रक्षा के लिए कितनी दूर तक जाएंगे? 19 जून 2020 को होगा खुलासा सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर 

    हॉटस्टार स्पेशल्स आरएमएफ (राम माधवानी फिल्म्स) के साथ मिलकर आर्या को लॉन्च करने के लिए तैयार है – एक ऐसी कहानी जहां संगठित अपराध एक परिवार का दैनिक व्यवसाय है। और जिसके साथ में गहरा विश्वासघात है, हॉटस्टार स्पेशल्स शो आर्या की कहानी एक प्यार करने वाली पत्नी और मां (आर्या) के साथ शुरू होती है, उसे अवैध नशीले पदार्थों के पारिवारिक व्यवसाय में शामिल नहीं होना है; लेकिन उसके जीवन में अचानक सबकुछ उथल-पुथल हो जाता है, उसके परिवार को धमकियाँ दी जाती है, और परिवार की रक्षा करने के लिए उसे एक ऐसा व्यक्ति बनने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे वह हमेशा बचती रही है। उसे अनुभव होता है कि उसके परिवार को अपराधियों से बचाने के लिए, उसे खुद एक अपराधी बनने की जरूरत है!

    पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक दशक से अधिक समय से हर तरह के प्लेटफार्म से दूर रहने के बाद, इस टाइटैनिक शो में लीड रोल में अपनी डिजिटल शुरुआत कर रही हैं। लोकप्रिय अभिनेता चंद्रचूर सिंह भी इस दिलचस्प कहानी के ज़रिए हमें एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस शो में प्रतिभाशाली अभिनेता नमित दास, सिकंदर खेर, जयंत कृपलानी, सोहिला कपूर, सुगंध गर्ग, माया सरीन, विश्वजीत प्रधान और मनोज चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिकाएँ हैं। एंडेमोल शाइन द्वारा सह-निर्मित, आर्या लोकप्रिय डच क्राइम -ड्रामा पेनोज़ा का आधिकारिक रूपांतरण है।


    निर्देशक राम माधवानी, संदीप मोदी और विनोद रावत ने पूरी सीरीज़ को 360 डिग्री सिस्टम में प्राकृतिक लाइट व्यवस्था के साथ शूट किया है जो शो को वास्तविक, विश्वसनीय रूप देता है, यह डिजिटल कंटेंट में पहली बार है। लेखक संदीप श्रीवास्तव और अनु सिंह चौधरी ने विश्वासघात और धोखे से परेशान होने वाले पारिवारिक रिश्तों के द्वंद्व को उजागर किया है। राजस्थान की भव्यता के बीच, आर्या में वर्तमान भारत की नारी की भूमिका को एक शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ प्रदर्शित किया गया है। हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत आर्या की 19 जून 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होने की उम्मीद है।

    राम माधवानी, डायरेक्टर, को-क्रिएटर और को-प्रोड्यूसर आरएमएफ (राम माधवानी फिल्म्स) ने कहा, ” आर्या की दुनिया भावनाओं का एक जटिल जाल है, पारिवारिक रिश्ते और इन सब के बीच इस सबके बीच विश्वासघात। यह बहुत ही निडर और एक मजबूत कहानी है जो इसे एक अपराध-नाटक के क्रम से ऊपर ले जाता है। एक गृहिणी से एक कठोर अपराधी बनने तक हर पात्र का आर्या की यात्रा में महत्वपूर्ण उद्देश्य है ।

    उन्होंने कहा कि मैंने इस कहानी का कतरा-कतरा बनाने की कोशिश में कई साल बिताए, लेकिन मैंने इसे अकेले नहीं किया – कलाकारों और क्रू के 588 अन्य लोगों ने इस शो का निर्माण किया है। मैं हॉटस्टार स्पेशल्स टीम का शुक्रगुजार हूं, जिसने हमें आर्या के इस विज़न को एक जीवित कहानी बनाने में मदद की; और सुष्मिता सेन और चंद्रचूर सिंह और हमारे सभी अभिनेताओं की अपार प्रतिभा का भी शुक्रगुजार हूं। यह एक अप्रत्याशित लेकिन देखने के लिए मज़ेदार कहानी होने जा रही है! ”

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा, “आर्या ताकत, दृढ़ संकल्प और अपराध से भरी दुनिया में सभी भेद्यता से ऊपर पुरुषों द्वारा संचालित दुनिया का प्रतिनिधित्व करती है। मेरे लिए, व्यक्तिगत रूप से, यह परिवार, विश्वासघात और एक माँ की कहानी है जो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस तरह की भूमिका खोजने और इस तरह के किरदार में फिट होने के लिए मुझे एक दशक लग गया और मैं इस अविश्वसनीय कहानी का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं हॉटस्टार स्पेशल्स, राम माधवानी और उनकी टीम की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे लाइफटाइम किरदार दिया! ”

    यह है कहानी का सार:

    राजस्थान में एक उच्च-वर्गीय परिवार में जन्मी, आर्या (सुष्मिता सेन), (चंद्रचूर सिंह) तेज को बेहद प्यार करने वाली पत्नी है, एक आज्ञाकारी बेटी, एक प्यारी बहन और तीन खूबसूरत बच्चों के लिए समर्पित माँ है। उनका परिवार सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक को संचालित करता है, जो एक अवैध दवा को बनाने का काम करती है, जो तेज़ और उसके भाई जवाहर, संग्राम द्वारा संचालित है। जब वह अपने पति को पारिवारिक व्यवसाय में बहुत अधिक गहराई से फंसा पाती है, तो वह उसे व्यवसाय छोड़ने या उसे और बच्चों को छोड़ने का प्रस्ताव देती है। अचानक, तेज पर रहस्यमय तरीके से हमला होता है, उसके परिवार के जीवन को खतरा है और इससे आर्या का जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है। अब वह अपने परिवार को प्रतिद्वंद्वियों से बचाने के लिए अपने परिवार और व्यवसाय के बारे में षड्यंत्रों के रहस्यों का पता लगाने के लिए एक खोज पर निकलती है, जबकि वह जिस दुनिया को छोड़ना चाहती थी, उसमे बहुत गहराई में उतरती जाती है।
    आर्या अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कितनी दूर जाएगी? हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत आर्या को 19 जून 2020 को केवल डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर शुरू किया जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading