Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    अशोक लेलैंड ने लॉन्च किया ‘दोस्त़+’

    By October 11, 2017 बिजनेस No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684

    275 टन जीवीडब्लू के साथ पेश किया गया ‘दोस्त़+छोटे, व्यावसायिक वाहनों के ऊपरी वर्ग की जरूरतों की पूर्ति करेगा

    इंदौर, 10 अक्टूबर।  हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत में सबसे बड़े व्यावसायिक वाहन निर्माताओं में एक अशोक लेलैंड ने आज इन्दौर में ‘दोस्त़’ को लॉन्च किया। ‘दोस्त़+’ एक नया हल्का व्यावसायिक वाहन (एलसीवी है। व्यावसायिक रूप से सफल ‘दोस्त़+’ के लॉन्च के साथ अशोक लेलैंड ने हल्के व्यावसायिक वाहन के क्षेत्र में प्रवेश किया था।  ‘दोस्त़+’ की पेशकश कर अशोक लेलैंड ने दोस्त ब्रांड को और सुदृढ़ किया है। ‘दोस्त़+’ 2 टन 3.5 टन सकल वाहन वजन (जीवीडब्ल्यू वर्ग में छोटे व्यावसायिक वाहन (एससीवी के ऊपरी वर्ग की जरूरतों को पूरा करेगा। इसकी भार ढोने की क्षमता 1.475 टन है। ‘दोस्त़+’ पावर स्टीयरिंग वर्जन की कीमत  5,62,287 रुपये से शुरू होती है। यह कीमतें एक्स 1 शोरूम इन्दौर की हैं।

    ‘दोस्त़+’ और दोस्त एक साथ अस्तित्व में रहेंगे और एलसीवी वर्ग में बड़ी जरूरतों की पूर्ति करने में अशोक लेलैंड की मदद करेंगे। एलसीवी वर्ग आर्थिक उछाल, हब एवं स्पोएक परिवहन मॉडल पर केंद्रण जीएसटी क्रियान्वडयन और संगठित खुदरा ईकॉमर्स एवं संबंधित उद्योगों में विकास के साथ वृद्धि के लिए तैयार है।

    इस लॉन्च के अवसर पर अशोक लेलैंड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनोद के दासारी ने कहा ‘हमारे उत्पाद परिवारमें दोस्त़ के आने से, एलसीवी कारोबार हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने को तैयार है। हम ‘आपकी जीत हमारी जीत के अपने वादे को लगातार पूरा करते आए हैं। दोस्त ब्रांड हमारे इस वादे का आदर्श उदाहरण है और बढ़ती बाजार हिस्सेदारी के साथ अपने वर्ग में इसने अपनी पहचान पहले से ही बना रखी है।

    अशोक लेलैंड के प्रेसिडेंट-लाइट कॉमर्शियल व्हीकल्स श्री नितिन सेठ ने लॉन्च के मौके पर कहा बाजार में आज 1.7 लाख दोस्त पहले से ही सेवायें प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में यह ब्रांड अशोक लेलैंड के लिए पहले से ही सफल है। दोस्त़ के आने से हम एलसीवी के ऊपरी वर्ग में इस ब्रांड के भरोसे और विश्वसनीयता को बढ़ा रहे हैं। दोस्त़ अपने ज्यादा माइलेज, बेहतरीन पिक अप 18 प्रतिशत अधिक भार क्षमता 7 प्रतिशत ज्यादा स्टोरेज स्पेस और 15 इंच बड़े टायर के साथ प्रत्येक यात्रा को अधिक मूल्यवान बनाता है और ज्यादा कमाई को पक्का करता है। ‘दोस्त़+’ के लॉन्च के साथ हम अपने एलसीवी मुहिम पर खरे उतरे हैं। हमारी मुहिम है कि भारतीय ग्राहकों को वैसे समकालीन उत्पाद दें, जो उपयोगकर्ता को बेहतरीन अनुभव   प्रदान करे साथ में ईंधन खपत में भी किफायत बरते। इसके अलावा, ‘दोस्त़+’ पर हमने वारंटी दोगुनी कर दी है जोकि इस उत्पाद में हमारे भरोसा को परिलक्षित करता है। इन सबके साथ हमें उम्मीसद है कि हम अपने उपभोक्ताओं को खुश रखेंगे और दोस्त की तरह ही ‘दोस्त़+’ में भी कामयाबी के झंडे गाड़ेंगे।

    ‘दोस्त़+’ के विषय में

    ग्राहकों के दिलों को जीतने के लिए डिजाइन और तैयार किया गया ‘दोस्त़+’ अशोक लेलैंड एलसीवी की परंपरा पर खरा उतरता है। यह प्रति किलोमीटर अधिक कमाई की पेशकश करता है। यह उन्नत 1.5 टीडीसीआर इंजन से  संचालित होताहै जो 60 एचपी और 170 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। साफ है, यह बेहतरीन पिकअप और बेहतर प्रतिवर्तन समय सुनिश्चित करता है। यह श्रेणी में सर्वोत्तकम माइलेज देता है और साथ ही इसकी भार वहन क्षमता भी शानदार है।

    ‘दोस्त़+’ का इस्ते्माल कई कामों में होगा और यह उन शहरी ग्राहकों को आकर्षित करेगा जिन्हें शहर की गलियां रोज नापनी होती है। साथ ही यह उपनगरीय और ग्रामीण ग्राहकों के लिए भी अच्छा है, जिन्हें कच्चे और सख्त मैदानी हिस्सों से गुजरना पड़ता है। यह ग्राहकों को लागत प्रभावी तरीके से काम करने की इजाजत देता है, इससे ‘दोस्त़+’ हर यात्रा को अधिक मूल्यवान बनाता है। इसके अलावा ‘दोस्त़+’ पहले से ही प्रमाणित दोस्त प्लेटफॉर्म से आता है और इसमें दो साल एक लाख किलोमीटर की अतिरिक्त वारंटी दी गई है। यह अपने मालिकों को पूर्ण मानसिक सुकून देता है।

    ‘दोस्त़+’ तीन संस्करणों में उपलब्ध है। इसमें सबसे महंगे संस्करण में एयर कंडिशनिंग पावर स्टीरिंग ड्युअलकलर बीज-ग्रे ट्रिम और एर्गोनॉमिक सीटों की सुविधा है। ग्राहकों को चुनने के लिए तीन रंग- सफेद आयरिश क्रीम और ग्री-बीज दिय गये हैं। ड्राइवर को शानदार आराम प्रदान करने के लिए इसमें केबल द्वारा परिचालित गियर शिफ्टंर है।

    Keep Reading

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Godrej Enterprises: From airport security to auto tooling, new momentum for 'Make in India'

    गोदरेज एंटरप्राइजेज: हवाई अड्डे की सुरक्षा से लेकर ऑटो टूलिंग तक, मेक इन इंडिया को नई रफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading