निगमों में निदेशक के पद पर दलित अभियंता को प्रतिनिधत्व देने सहित सभी बिजली कम्पनियों में रिक्त पड़े पदों को भरने की अबिलम्ब उठाई मांग
प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ कार्मिको की अनेकों समस्या लेकर आज उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन के पदाधिकारियो ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्री श्रीकांत शर्मा से शक्ति भवन सभागार में मिले।
एसोशिएसन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय प्रतिनिधमंडल ने एक मांग पत्र भी ऊर्जामंत्री जी को सौपा, जिसमें सभी बिजली कम्पनियों में अनिवार्य रूप से निदेशक के पद पर प्रतिनिधित्व देने सभी निगमों में रिक्त पदों पर अबिलम्ब भर्ती शुरू किये जाने वर्ष 2005 के पहले निकले विज्ञापन के आधार पर भर्ती किए गए कार्मिको को पेंशन का लाभ देने।

उन्होंने कहा कि आये दिन बिलिंग व्यवस्था में आ रहे गतिरोध के चलते उपभोकताओं की नाराजगी को खत्म करने के लिए बिलिंग व्यवस्था को सुचारु चलाने के लिए अबिलम्ब प्रबंधन स्तर से निर्णय लिए जाने एवं विगत दिनों प्रोनत बैकलॉग बैच के अधिशाषी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोनती लगभग 2 दर्जन अभियंताओ के बंद लिफाफे को अबिलम्ब खुलवाकर उन्हे अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोनती किये जाने की मांग उठाई और साथ वर्ष 2013-4 में 40 प्रतिशत कोटे के तहत पदोनती सहायक अभियंताओ की वरिष्ठता में आ रही विसंगति को नियमो की परिधि में दूर कराई जाने की मांग उठाई।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार गंभीरता से मांगों पर विचार करेगी तुरंत माननीय ऊर्जा मंत्री जी द्वारा चेयरमैन पावर कार्पोरेशन को कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गये।
ऊर्जा मंत्री से मिलने वालों में उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएषन केे कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष योगेश कुमार एसपी सिंह महेन्द्र सिंह सचिव आरपी केन अति महासचिव अजय कुमार, संघटन सचिव आदर्श कौसल, रणजीत कनौजिया शामिल थे।







