यूपी प्रदेश की सभी बिजली कम्पनियों में लगातार दलित अभियंताओ को जानबूझ कर चिन्हित कर उनका उत्पीड़न के मुद्दे पर आज पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यसमित ने आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है।
सभी सदस्यों ने कहा 2 फरवरी को एसोसिएसन द्वारा बुलाये गए सम्म्मेलन के बाद प्रबंधन के खिलाफ दलित विरोधी कार्यवाही के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गयी जब पिछले 2 माह के अंदर 2 दलित अभियंताओ को प्रबंधन द्वारा रिवर्ट किया गया। अभी 2 दिन पूर्व श्री सुरेश चंद्र बुनकर अधीक्षण अभियंता जलविद्युत को रिवर्ट कर अधिशाषी अभियंता बना दिया गया है, जिसके बाद प्रदेश के सभी बिजली कम्पनियों में दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ में भारी रोष है।
एसोसिएसन ने कहा कि अब करो मरो की तर्ज पर प्रबंधन के खिलाफ आर पार की लडा़ई होगी। एसोसिएसन का कहना है कि नियम विरुद्ध बिना नियमों के दलित अभियंताओ को लगातार रिवर्ट करना तानाशाही कार्यवाही को दर्शा रहा जो अपने आप में गंभीर मामला है जिसको लेकर आज एसोसिएसन प्रांतीय कार्यसमिती ने फील्ड हॉस्टल कार्यालय में एक मीटिंग कर प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और जमकर नारेबाजी की ।
इस बैठक में उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन, के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अतरिक्त महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन, संगटन सचिव अजय कुमार मध्यांचल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बालक राम एच पी कौसल, रणजीत कुमार, आनंद कनोजिया आदि लोग शामिल रहें।







