स्टोर लॉन्च 2020 तक 200 स्टोर खोलकर अंतिम उपयोगकर्ता तक पहुंच को मजबूत बनाने के आसुस के प्रयास का हिस्सा है
पटना, 25 सितम्बर, 2018: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, आसुस इंडिया, ने पटना में अपना नया स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की। जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स हेड, आसुस इंडिया और श्री मनोज कुमार, स्टोर के मालिक ने आज आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्घाटन किया।
नया आसुसएक्सक्लूसिव स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की विस्तृत रेंज के साथ तैयार है, जिसमें ब्रांड के प्रमुख उत्पाद जैसे कि वीवोबुक, ज़ेनबुक, ज़ेनबुक-फ्लिप और रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप शामिल हैं। ब्रांड का नया आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर के. एस.कंप्यूटर (दिल्ली कंप्यूटर), शॉप नं.5, दुर्गा विहार 1, एस. पी.वर्मा रोड, पटना, बिहार – 800001 में स्थित है।
इच्छुक ग्राहक स्टोर में आकर वीवोबुक, ज़ेनबुक, ज़ेनबुक-फ्लिप और रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप सहित आसुस के नवीनतम प्रॉडक्ट्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
स्टोर लॉन्च के बारे में बताते हुए, श्री अर्नोल्ड सु, हेड, कंज्यूमर नोटबुक्स और आरओजी बिजनेस, आसुस इंडिया ने कहा कि“हम पटना में आसुस स्टोर के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं। नए स्टोर लॉन्च के साथ, हमने इस वित्तीय वर्ष के समापन से पहले 100 नए स्टोर खोलने की अपनी सोच पर सफलतापूर्वक काम किया है। इंडस्ट्री और ग्राहकों को भविष्य की तकनीक का अनुभव देने के लिए आसुस रिटेल टेक्नोलॉजी को नये अंदाज में पेश कर रहा है। इच्छुक उपयोगकर्ता स्टोर में आकर आसुसके नवीनतम और अत्याधुनिक प्रॉडक्ट्स को देख-समझ सकते हैं। ”






