Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    चुनाव के समय आप को याद आते हैं यूपी व बिहार के लोग, संकट के समय मुंह चुरा रहे केजरीवाल : स्वतंत्रदेव

    ShagunBy ShagunJune 10, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 502

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली में इलाज को लेकर बरते जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैये पर कड़ा एतराज जताया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को जब चुनाव में वोट की जरूरत पड़ती है तो उसे उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों के मजदूरों, श्रमिकों, कामगारों समेत सभी लोग अपने लगने लगते है, लेकिन जब कोरोना संकट में वे अपनी जिम्मेदारी से मुंह चुराने लगते हैं।

    उन्होंने कहा कि देश ने उनके गैर जिम्मेदराना व संवेदनहीन हरकतों को कुछ समय पहले भी अच्छे से देखा था। जब दिल्ली में रह रहे उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कामगारों व श्रमिकों को दिल्ली की सीमा पर छोड़कर केजरीवाल सरकार ने अपना अमानवीय चेहरा दिखाया था। ऐसे संकट के समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात भर माॅनीटरिंग कर प्रवासियों को बसों के माध्यम से सभी को उनके घरों तक सकुशल पहुंचाया। इसके साथ तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने का काम भी किया था।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को कम से कम इस संकट काल में ही यूपी के मुख्यमंत्री से सीख लेकर दिल्ली की जनता की बगैर पक्षपात किये सेवा करनी चाहिए। दिल्ली को पूरे देश के लोगों ने मिलकर सजाने व संवारने का काम किया है। किसी भी व्यक्ति के लिए कही भी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता उसका संवैधानिक अधिकार है और इस संवैधानिक अधिकार को छीनने का हक दिल्ली के मुख्यमंत्री को बिल्कुल नहीं है। यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के मानवता को अपना धर्म मानकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार कोरोना से पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना जहां एक लाख से अधिक बेड कोविड-19 के लिए तैयार किया गया तथा प्रतिदिन 15 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किये जा रहे है तथा प्रदेश में किसी भी मरीज को भर्ती करने से पहले यह नहीं पूछा जाता कि वह किस राज्य से है।

    Shagun

    Keep Reading

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading