रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ धारा 153ए और धारा 505 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. उद्यमी आकाश सक्सेना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आजम पर 27 जून को समाजवादी पार्टी की बैठक में सेना के खिलाफ बयान देने का आरोप है. आजम ने कहा था कि महिलाओं ने जवानों के सिर नहीं काटे. हाथ पैर नहीं काटे. वो अंग काटे जिनसे उन्हें शिकायत थी. आजम यहीं नहीं रुके. सेना के जवानों को रैपिस्ट कहते चले गए थे. इस मामले में पुलिस ने आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरु कर दी है.
Keep Reading
Add A Comment







