भारत को इंडिया क्यों कहा जाता है। इसके पीछे एक बहुत ही रोचक तथ्य छुपा हुआ है। बता दें कि भारतीय संविधान में भी इस बात का उल्लेख पहले पेज पर ही है कि भारत को इंडिया यानि भारत ही कहां जाएगा।
संविधान के अनुसार भारत एक संघ है और इसे दोनों नामों से पुकारा जाता है भारत को इंडिया कहे जाने के पीछे प्राचीन सिंधु सभ्यता और सिंधु नदी आधार रहे हैं। सिंधु एक बहुत बड़ी नदी थी, जो पाकिस्तान, चीन और भारत में बहती थी। इस नदी को संस्कृत में सिंधु और अंग्रेजी में इंडस कहा जाता है इसी इंडस शब्द से इंडिया शब्द बना है। इसलिए भारत को इंडिया कहा जाता है।