लखनऊ, 02 मार्च 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के फिल्म्स डिवीजन द्वारा आयोजित होने वाले 11वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2019) के फेस्टिवल लोगो एवं फेस्टिवल पोस्टर का अनावरण 2 मार्च, शनिवार को अपरान्हः 1.30 बजे सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जायेगा।
इस कार्यकर्म में श्री राजन शुक्ला, आईएएस, प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेन्शन, उप्र, समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।
श्री शर्मा ने बताया कि विश्व का यह सबसे बड़ा शैक्षिक बाल फिल्मोत्सव आगामी 4 से 12 अप्रैल 2019 तक चलेगा, जिसमें 101 देशों की लगभग 1654 शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी। बाल फिल्मोत्सव का उद्देश्य शैक्षिक बाल फिल्मों के माध्यम से किशोर एवं युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण व जीवन मूल्यों की शिक्षा देना है।







