Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बच्चों की कहानी: बड़ी कठिनाई पार करना है तो एकता बनाएं रखें

    By April 6, 2020 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 753

    एक जंगल में एक चूहा और एक कबूतर रहता था, दोनों बहुत अच्छे मित्र थे। कबूतर और चूहे की दोस्ती को देखकर किसी को भी समझ नहीं आता था कि, एक जमीन के अंदर रहता है और दूसरा पेड़ के ऊपर। फिर भी इन दोनों में इतनी गहरी दोस्ती कैसे है। यह देख कर एक दिन एक कौवा उनके पास जाता है, और कहता है कि, आप लोग मुझे भी अपना दोस्त बना लो। मैं आप लोगों को बहुत पसंद करता हूं, और मैं आपके सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।

    यह बात सुनकर चूहे ने कहा कि कौवा और चूहे की दुश्मनी तो आदि-अनादि काल से चली आ रही है। भला चूहे की दोस्ती कौंवे से कैसे हो सकती है। कौवा, चूहे का जानी दुश्मन होता है, हम तुम पर कैसे विश्वास कर ले। यह बात सुनकर कौवा गिड़गिड़ाने लगा कि अगर तुम लोगों ने मुझे अपना दोस्त नहीं बनाया तो मैं, बिना कुछ खाए पीए ही अपने प्राण त्याग दूंगा। कौवे के बहुत मनाने और बार बार विश्वास दिलाने पर कबूतर ने कहा कि चलो एक बार हम इसका विश्वास कर लेते हैं, और इसे अपना दोस्त बना लेते हैं।

     

    इस तरह कौवा, कबूतर और चूहा तीनों दोस्त बन गए। दिन यूं ही बीतते गए और उन्होंने देखा कि कौवा एक बहुत अच्छा दोस्त है, और हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहता है, कौवा सच्चा था, वह अपने दोस्तों को बेइंतहा प्यार करता था, तीनों दोस्त एक साथ मजे से रहते थे तथा सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देते थे। कुछ समय पश्चात उस जगह पर भयानक अकाल पड़ा नदी-नाले सूखने लगे, पेड़-पौधे, घास सभी सूखने लगे, और जंगल में खाने की बहुत किल्लत हो गई।

     

    कौवे ने कहा कि दोस्तों अब यहां पर रहना उचित नहीं है, यहां पर रहेंगे तो भूख से मर जाएंगे। यहां से बहुत दूर दूसरा जंगल है, जहां पर मेरा एक दोस्त है और वहां का जंगल हरा-भरा है, वहां पर खाने की खूब सारी चीजें हैं, हम लोगों को वहां पर जाना चाहिए। वहां पर हमारी मदद के लिए मेरा दोस्त हमेशा तैयार रहता है, पहले तो कबूतर और चूहे को यह उपाय अच्छा नहीं लगा लेकिन बाद में सोच कर उन्होंने कौवे की बात मान ली और तीनों जंगल के लिए रवाना हो गए। कौवा चूहे को अपने चोंच में दबा कर उड़ने लगा और साथ में कबूतर भी उड़ने लगा।

     

    वे लोग बड़ी सावधानी से आगे बढ़ने लगे, दूसरे जंगल में पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि यह जंगल तो वाकई बहुत हरा-भरा है, और यहां खाने का भंडार है। कौवा एक तालाब के किनारे उतर गया और चूहे को भी नीचे उतार दिया। कबूतर भी कौवा के पास आकर उतर गया, फिर कौवे ने अपने दोस्त को जोर-जोर से आवाज लगाई। तालाब से निकल कर उनके पास एक बड़ा सा कछुवा आया और उसने कौवे से कहा- मेरे दोस्त तुम कितने दिन बाद आए हो, कहो तुम कैसे हो? सब कुशल मंगल तो है ना? तो कौवे ने सारी बात अपने दोस्त को बता दी। चारों दोस्त उस नदी के किनारे हंसी-खुशी रहने लगे। कुछ दिन बाद जब यह चारों तालाब के किनारे बैठ कर बातें कर रहे थे, तभी एक हिरन भागते- भागते उनके पास आया, हिरण हाँफ रहा था, उसकी साँसे फुली हुई थी।

     

    कौंवे ने कहा ओ भाई हिरन कहां चले जा रहे हो तुम इतना डर क्यों रहे हो? तब हिरन ने कहा क्या तुम कुछ जानते हो बहुत बड़ी कठिनाई आने वाली है। यहां पर कुछ दूर नदी के किनारे एक राजा ने अपना डेरा लगाया है, इस राजा के सैनिक बहुत ही क्रूर और अत्याचारी है। कल वे इधर हि शिकार के लिए आयेंगे। उनके सामने जो भी आता है, उन्हें वो नष्ट कर देते हैं। अगर अपनी जान बचाना चाहते हो तो तुरंत यहां से भाग जाओ! क्योंकि वे लोग कल सुबह ही शिकार के लिए निकल जायेंगे, हमारे पास समय बहुत कम है। यह बात सुनकर सभी परेशान हो गए और चारों दोस्तों ने हिरण के साथ कही दर चले जाने लगे चूंकि कछुवा बहुत बड़ा था और वह जमीन पर रेंगता है, इसलिए सभी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे। कुछ दूर जाने के बाद एक शिकारी की नजर उस कछुवे पर पड़ गई, शिकारी दौड़ते हुए उसके पास आया।

     

    हिरन भाग गई कौवा और कबूतर पेड़ पर चढ़ गयें, चूहा बिल में घुस गया। लेकिन कछुवा कुछ ना कर पाया और उसे शिकारी ने पकड़ लिया और अपनी जाल में भरकर चलने लगा। यह देख कर सभी दोस्त बहुत परेशान हो गए और सोचने लगे कि कैसे इस संकट से छुटकारा पाया जाए और अपने दोस्त की जान बचा जाये। उन्होंने एक तरकीब निकाली। जैसे ही नदी के किनारे शिकारी ने जाल को नीचे रखा और खद हाथ मंह धोने के लिए नदी के नीचे उतरा वहीं पर कुछ दूर हिरन जमीन पर लेट गई और मरने का नाटक करने लगी। इतने में कौवा आया और हिरण पर चोंच मारने लगा। यह देख कर शिकारी ने सोचा कि यह हिरन अभी-अभी मरी होगी, उसका माँस अभी ताजा होगा। उसने उसे उठाने के नियत से उसके पास गया तभी बिल से चूहा बाहर आया और उसने कछुवे के जाल को काट दिया।

     

    कछुवा जल्दी से निकलकर तुरंत ही नदी में कूद गया और उसकी गहराइयों में गायब हो गया। चूहा बिल में घुस गया हिरन के नजदीक आते ही कौवा उड़ गया और हिरण भी तेज दौड़ लगाते हुए जंगलों में छिप गई। इस तरह सभी साथियों ने हिम्मत और बहादुरी के साथ काम करके, एकता से रहकर उन्होंने सबकी जान बचा ली। सभी साथी फिर से एक बार अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े।

    दोस्तों, इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि, अगर एकता के साथ काम किया जाए तो बड़ी से बड़ी कठिनाई भी आसानी से हल हो जाती है।

    Keep Reading

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading