महिंद्रा की प्रस्तुति, बाहा एसएईइंडिया 2020 के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डायनैमिक इवेंट्स और ई-बाहा एंड्यूरेंस रेस थी। 80 एम-बाहा टीमों और 10 ई-बाहा टीमों ने पूरे दिन टेक्निडकल इंस्पेाक्शून को पूरा किया और डायनैमिक इवेंट्स में शामिल हुईं।
बता दें कि कल के डिजाइन इवैल्यूएशन के नतीजे आज घोषित किए गए और वे निम्नलिखित हैं:

आज 2 घंटे की ई-बाहा एंड्यूरेंस रेस को विशिष्टक अतिथि श्री श्रीकांत भनोट, जिलाधिकारी, जिला धार, आदित्य प्रताप सिंह, एसपी, जिला धार; और डॉ. अरुण जावरा, मिशेलिन टायर्स ने हरी झंडी दिखाई, जिसमें 10 टीमों ने 2 किमी एंड्यूरेंस ट्रैक पर रेस लगाई और नतीजे कल विदाई समारोह में सुनाये जायेंगे, जिसका आयोजन शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
कॉस्टह इवैल्यूेएशन कार्यक्रम 23 जनवरी 2020 को संपन्ने हुआ और चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इंदौर की टीम स्पार्टन्स ने 2.88 लाख रुपये के वाहन लागत के साथ एम-बाहा श्रेणी में प्रथम पुरस्कार पाया और हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, चेन्नई की टीम स्टामलवर्ट्स ई-रेसिंग ने 4.11 लाख रुपये के वाहन लागत के साथ ने ई-बाहा श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।







