Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    25 अगस्त को पटना में होगा बहुजन समाज पार्टी का अधिकार सम्मेलन

    ShagunBy ShagunAugust 18, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 858

    बीजेपी हो या चाचा भतीजा की सरकार, सभी ने किया ठगने का काम : अनिल कुमार

    पटना : बिहार के पिछड़ों – अति पिछड़ों के खिलाफ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ आगामी 25 अगस्त को पटना के बापू सभागार में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विशाल “पिछड़ा – अति पिछड़ा अधिकार सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और इस आयोजन का उद्घाटन भी करेंगे।

    यह बातें बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने आज बुद्धा कॉलोनी स्थित का पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पिछड़ों अति पिछड़ों के साथ जो नाइंसाफी हो रही है, चाहे वो राजनीतिक रूप से हो या शैक्षणिक रूप से, पिछड़े सही में पिछड़ते जा रहे रहे हैं। इनका वास्तविक हक नही मिल पा रहा है। पिछड़ों अति पिछड़ों के साथ अत्याचार हो रहा है, बलात्कार की घटनाएं हो रही है और आश्चर्य है कि प्रदेश की नीतीश कुमार की सरकार में उन्हें न्याय तक मिलना मुश्किल है। हमारे लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है हमारे लोग मारे जा रहे हैं और इस सरकार में उसका कोई सुनने वाला नहीं है।

    उन्होंने कहा कि चाचा भतीजा की सरकार हो या भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो बिहार में दोनों ने पिछले अति पिछड़े को ठगने का काम किया है। बिहार की कोई भी राजनीतिक पार्टियां – चाहे वह जनता दल यूनाइटेड हो राजद हो चाहे कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी, इन सबों ने जो पिछड़ा और अति पिछड़ों की हकमारी की है। पिछड़ों और अति पिछड़ों का उत्थान तब होगा, जब हमारी राजनीतिक हिस्सेदारी होगी। जब तक हमारे एमपी और एमएलए नहीं होगे तब तक हमारा उत्थान नहीं हो सकता है। इन्हीं सब बातों को लेकर बहुजन समाज पार्टी, पिछड़ा – अति पिछड़ा अधिकार सम्मेलन आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूरी तरीके से पिछड़ों और अति पिछड़ों के अधिकार के साथ जो बहन मायावती बहन मायावती ने उत्तर प्रदेश में दिया है, और जो मान्यवर कांशीराम साहब ने नारा दिया था, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी इस नारे के साथ बहुजन समाज पार्टी पहले से भी चलता आ रहा है और अब बिहार में पूरी मजबूती से कदम आगे बढ़ाया जाएगा।

    संवाददाता सम्मेलन केंद्रीय प्रभारी लाल जी मेघांकर, केंद्रीय प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव, प्रदेश महासचिव संजय मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सकलदेव दास, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश, मुख्य सेक्टर इंचार्ज ई सुनेश कुमार, प्रदेश सचिव एडवोकेट विनोद कुमार इत्यादि मौजूद थे।

    Shagun

    Keep Reading

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading