Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आपके घर के रेनोवेशन के लिए फाइनैंस करेगा ‘बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन’

    By September 26, 2019 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    नई स्कीम: 24 घंटे में 25 लाख रुपए तक के लोन वितरण की उम्मीद कर सकते हैं

    पुणे, महाराष्ट्र 26 सितंबर, 2019: भारत में त्यौहारी सीजन की आहट के साथ ही हर कोई अपने घर को रेनोवेट या उसे फिर से डेकोरेट करना पसंद करता है। इसे अपने घर-बार को नया रूप-देने का शुभ मुहूर्त भी माना जाता है। हालांकि रेनोवेशन की करने के लिए यदि फाइनैंस उपलब्ध हो तो सोने पे सुहागा हो जाता है।

    बता दें कि इस कार्य के लिए बजाज फिनसर्व की उधार और निवेश शाखा-बजाज फाइनेंस लिमिटेड गृह-सुधार हेतु पर्सनल लोन प्रदान करती है। यह लोन आपको अपने घर का नवीनीकरण करने से जुड़े किसी भी पहलू के साथ समझौता किए बगैर एक त्वरित और परेशानी-मुक्त प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक एवं अपेक्षित धनराशि तक आपकी पहुंच बनाता है।

    होम रेनोवेशन लोन लेकर आप अपने घर को नए ढंग से सजा सकते हैं:

    आप अपने मौजूदा रसोईघर को एक मॉड्यूलर सेट-अप में बदलना चाहें या किसी खास थीम के आधार पर अपने पूरे घर को बिल्कुल नया रूप देना चाहें, आइडियाज की कोई कमी नहीं है। लेकिन आइडिया या भावनाओं में बह जाने के बजाए आप डिटेल्स पर ध्यान केंद्रित करें। उदाहरण के लिए- आप एक रुचिकर और भव्य रसोईघर चाहते हैं, लेकिन इससे आपका अर्थ क्या है? क्या आप एक लंबा-चौड़ा किचन आइलैंड बनाना चाहते हैं या उसमें मार्बल काउंटरटॉप वाली कोई एंटीक टेबल रखना चाहते हैं? क्या आप किचन में एक साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर जमाना चाहते हैं या कोई डबल डोर वाला फ्रिज चलेगा? इसके अलावा आप कोई रेनोवेशन प्लान तैयार कर सकते हैं जो आपके बजट के अनुरूप हो।

    काम पूरा करने की एक टाइमलाइन बनाएँ:

    घर का रेनोवेशन करने के मामले में अक्सर समय सीमा का आगे बढ़ जाना आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि खराब मौसम, आवश्यक सामग्री की अनुपलब्धता और जटिल इलेक्ट्रिक वायरिंग। इसलिए मायूसी से बचने के लिए रेनोवेशन की समय सीमा तय करते समय काम पूरा होने में देर होने की बात मन में रख कर चलें।

    सही ठेकेदार का करें चयन और करें स्पष्ट अनुबंध:

    मजदूर लगाने से लेकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदने और काम की देखरेख करने तकएक ठेकेदार की जिम्मेदारियों का कोई अंत नहीं होता। सबसे महत्वपूर्ण बात- ठेकेदार आपको आपके प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत भी बताता है। इसलिए एक अच्छे ठेकेदार को काम पर रखने का आपके घर के रेनोवेशन की सफलता में बड़ा हाथ होगा। सही ठेकेदार की तलाश करने हेतु आप अपने दोस्तों से कुछ नाम सुझाने को कहें।

    ठेकेदार से खुद मिलें और उनके पहले के प्रोजेक्ट्स पर एक नजर डालें, उनके पूर्व ग्राहकों से बात करें और फिर तय करें कि ठेकेदार आपकी जरूरतों के हिसाब से सही है या नहीं। एक बार जब आप कुछ नाम शॉर्टलिस्ट कर लेते हैं, तो यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप जिनुइन उम्मीदवार नियुक्त करने जा रहे हैं, उनका लाइसेंस और अन्य दस्तावेज तलब करें। इसके अलावा अनुबंध का मसौदा तैयार करते समय यथासंभव स्पष्टता रखें और संभावित उलझनों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद ही प्रोजेक्ट के नियमों और शर्तों को परिभाषित करें।

    रंग के नमूने और सामग्री हासिल करें और उनका परीक्षण करें:

    जब तक आप जरूरी कदम नहीं उठाते, तब तक आपके मन में सोचे हुए घर तथा बन कर तैयार हुए घर के बीच शायद ही कभी एकरूपता हो पाती है। दिन के अलग-अलग समय का इस बात पर बिल्कुल अलहदा प्रभाव पड़ता है कि दीवार और पर्दे की सामग्री का रंग कैसा दिखेगा। यदि आपने दीवार के रंग, पर्दे, कालीन और यहां तक कि फर्श के बारे में तय कर लिया है तो उनके नमूने ऑर्डर करें और परीक्षण करें कि दिन भर वे कैसे दिखते हैं। यह तय करने में समय लगाएं कि क्या आप उस लुक से संतुष्ट हैं। यदि हां, तो आगे बढ़ें और यदि नहीं, तो दूसरे आइडियाज को आजमाएं। किसी प्लान पर तभी मुहर लगाएं जब आप उसके बारे में पूरी तरह सुनिश्चित चुके हों।

    सही फंडिंग विकल्प का काफी पहले कर लें चयन:

    अंत में, अपने लिए उपलब्ध विभिन्न फंडिंग विकल्पों की तुलना करें। अपने होम रेनोवेशन को फाइनैंस करने का एक तरीका यह है कि आप होम लोन प्राप्त करें। हालांकि कठोर पात्रता शर्तें, बोझिल दस्तावेजीकरण और थकाऊ आवेदन प्रक्रिया आपके लिए समय पर धन प्राप्त करना मुश्किल बना सकती है। लेकिन बजाज फिनसर्व जैसे प्रतिष्ठित ऋणदाता से होम रेनोवेशन लोन प्राप्त करना आपका सबसे अच्छा और समझदारी भरा कदम हो सकता है।

    जानकारी के अनुसार यह कस्टमाइज किया गया पर्सनल लोन लेना आसान है क्योंकि इसके लिए आपको साधारण पात्रता शर्तेंपूरी करनी होती हैं और न्यूनतम दस्तावेज उपलब्ध कराने पड़ते हैं; बस 5 मिनट के भीतर आपका लोन स्वीकृत हो जाता है। स्वीकृत होने के बाद आप अपने खाते में 24 घंटे के भीतर 25 लाख रुपए तक के लोन वितरण की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावाआप आराम से 60 महीनों तक के लचीले कार्यकाल में यह लोन चुका सकते हैं और जब भी आपका बजट इजाजत दे, मामूली खर्चे पर आप अपने लोन का पार्ट-प्रीपेमेंट कर सकते हैं या समय से पहले उसे पूरी तरह क्लोज भी कर सकते हैं।

    अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप डील प्राप्त करने के लिए आप बजाज फिनसर्व से उनकी वेबसाइट पर अपने पूर्व-स्वीकृत ऑफर की जांचकर सकते हैं। यह ऑफर आपको धनराशि तक तुरंत पहुंच प्रदान करता है, ताकि आपके पास अपने घर का रेनोवेशन करने के लिए तत्काल पर्याप्त धन उपलब्ध हो सके।

    Keep Reading

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading