Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    बालवीर रिटर्न्स! प्रीमियर शो में 10 सितंबर रात आठ बजे मचेगा धमाल

    By September 5, 2019 बच्चों की दुनिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,052

    बालवीर ने अपने साहस और बहादुरी से देश के लाखों लोगों का मनोरंजन किया. अब बालवीर की यह जादुई यात्रा एक बार फिर से दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है क्‍योंकि सोनी सब अपने फैंटेसी ड्रामा बालवीर रिटर्न्सका प्रीमियर 10 सितंबर को रात 8 बजे से करने जा रहा है। यह टेलीविजन पर प्रसारित होने से पहले सुबह सोनीलिव पर अपने सभी प्रीमियम सबसक्राइबर्स के लिए उपलब्‍ध होगा।

    प्रशंसकों को इस शो में एक बार फिर से देव जोशी को देखने का अवसर मिलेगा, जोकि बतौर बालवीर एकदम नए अवतार में वापस लौट रहे हैं. वे पिछली बार के मुकाबले कई गुना ज्यादा ताकतवर बुरी ताकतों से दो–दो हाथ करते नजर आएँगे. ऑप्टीमिस्टिक्स प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया गया यह शो में एक्शन से तो भरपूर होगा ही लेकिन इसमें दिखाए गए बुद्धिमत्ता के कारनामे और सुपर पॉवर दर्शकों को बांधकर रखेंगे. आकर्षक कहानी, सुंदर व भव्य सेट और अद्भुत अदाकारी तथा विजुअल इफेक्ट्स एवं आधुनिकतम स्टंट से सोनी सब का बालवीर रिटर्न्‍स दर्शकों को निश्चित रूप से लुभाएगा.

    The cast of Balveer Returns with NP Singh CEO SPN India, Neeraj Vyas, Business Head, Sony SAB and Vipul D Shah, Founding Chairman &MD, Optimystix Entertainment

    दो जादुई दुनिया वीर लोक और काल लोक की पृष्‍ठभूमि पर आधारित इस शो में बालवीर को जादुई सफर पर दिखाया जाएगा, इस बार उसके साथ कुछ नए साथी भी होंगे। इस शो में ब्‍वॉय वंड देव जोशी नजर आयेंगे जोकि अब बड़ा हो गया है और परी लोक के पूरी तरह नष्‍ट हो जाने के बाद उसकी विरासत को संभालने वाले अपने उत्‍तराधिकारी की तलाश कर रहा है। उसे बस इतना पता है कि उसका जवाब विवान के रूप में धरती पर मौजूद है। विवान की भूमिका बेहद प्‍यारे वंश सयानी निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, विवान इस बात से अनजान है कि उसे विशेष कार्य के लिए चुना गया है। वह सुपरहीरो के कॉन्‍सेप्‍ट में कतई विश्‍वास नहीं करता है। बालवीर इस शरारती बच्चे के मेंटर बनेंगे और साथ ही सबको साथ रखने और एक दूसरे के साथ काम करने के लिए बालवीर का कार्य वाकई देखने लायक होगा. विवान के लिए भी चुनौती कड़ी होगी कि वह कैसे अपने काम का उत्तरदायित्व लेता है औरअपनी ताकतों का समझदारी से कैसे इस्तेमाल करता है.

    बालपरी और अन्य खूबसूरत एवं ताकतवर परियों का साथ पाने वाले बालवीर को अब तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना होगा-उसे तिमनासा (पवित्रा पूनिया) के राज वाले काल लोक की बुरी शक्तियों से मुकाबला करना होगा। तिमनासा बालवीर के जीवन में भूचाल लाने के साथ ही, एक तानाशाह बनकर समस्त ब्रह्माण्ड पर राज्य करना चाहती है. हालांकि वह धरती पर कब्जा करने में अपने सबसे ताकतवर विरोधी बालवीर के कारण असफल रहती है. जहां एक ओर उसकी मंशा गलत है वहीँ दूसरी ओर वह बालवीर को तबाह करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. तिमनासा दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति बनना चाहती है.

    इस शो में प्रतिष्ठित कलाकारों ने अभिनय किया है। शर्मीली राज बाल परी का किरदार निभा रही हैं,श्रीधर वत्सरडूबा डूबा और तौबा तौबा के डबल रोल में,ख़ुशी मुखर्जी ज्वाला परी के रूप में, अमिकाशैल वायु परीके रूप में,  ध्वनि परी के रूप में अनुराधा खैरा, मस्ती परी के रूप में कृतिका देसाई, पानी परी के रूप में भाविकाचौधरी, आदित्य सिद्धू को भायमार औरअतुल वर्मा जब्‍दाली के किरदार में नजर आयेंगे. शो में दो जादुई किरदार भी होंगे-शौर्य, सफेद शेर जोकि बालवीर का मार्गदर्शन करता है और अक्रूर, दुष्ट ब्लैक पैंथर।

    #बालवीर रिटर्न्स!

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading