Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    निजीकरण के विरुद्ध बैंक कर्मियों ने किया पैदल मार्च

    ShagunBy ShagunNovember 28, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 647

    लखनऊ, 28 नवम्बर 2021: ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फ़ेडरेशन (ऑयबाक) ने बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरुद्ध लड़ाई तेज कर दी है। रविवार को लोहिया पार्क से भारतीय रिज़र्व बैंक तक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें दौरान बैंक कर्मी निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते रहे। यात्रा का समापन जंतर-मंतर, नई दिल्ली में 30 नवम्बर को एक रैली की शक्ल में होगा।

    इसमें सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव, बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि ‘‘बैंक निजीकरण से बैंक जमा की सुरक्षा कमजोर होगी। सरकार को बैंक निजीकरण का बिल संसद में लाने से पहले छोटे जमाकर्ताओं और देश की जनता के हितों के बारे में सोचना चाहिए। भारत में जमाकर्ता की कुल बचत, जो कि रु0 87.6 लाख करोड़ है, का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा 60.7 लाख करोड़ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के पास है, जो कि अपनी जमा के लिए सरकारी बैंकों को प्राथमिकता देते हैं।’’

    आयबॉक के राष्ट्रीय महासचिव सौम्या दत्ता ने कहा कि ‘‘यदि सरकार बैंक निजीकरण के अपने इरादों से पीछे नहीं हटती है तो राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ा विरोध प्रदर्शन और आन्दोलन होगा, जिसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनाव परिणामों में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा कानपुर होते हुए आज आगरा पहुंचेगी जो कि कल नॉएडा होते हुए दिल्ली में 30 नवंबर को जन्तर मन्तर पर एक राष्ट्रीय धरने में परिणत होगी।

    पवन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑयबाक ने कहा कि बैंक निजीकरण से रोजगार घटेगा जिससे कमजोर वर्ग प्रभावित होंगे। बैंकों के विलय से सरकारी बैंककर्मियों की संख्या 8.44 लाख से 7.70 लाख हो गई। इस अवसर पर रिजर्व बैंक, गोमती नगर के पास मार्च के बाद सामाजिक अर्थशास्त्री मनीष हिन्दवी, कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, कर्मचारी नेता विजय कुमार बंधू, वरिष्ठ पत्रकार उत्कर्ष सिन्हा के साथ बैंक ऑफ़ इंडिया से भास्कर, अमित तथा अपूर्व, भोलेंद्र प्रताप सिंह-आर्यावर्त बैंक, लक्ष्मण सिंह-यूनियन बैंक, शेषधर राव-सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया, आर.के.वर्मा-केनरा बैंक, अमरपाल सिंह-पंजाब नेशनल बैंक, हरी गुप्ता-इंडियन ओवरसीज बैंक आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

    अंत में जनता से अपील की गई कि भारत के सरकारी बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है को बेचने के विरूद्ध सशक्त आवाज उठाने में हमारी सहायता करें।

    Shagun

    Keep Reading

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026
    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    November 3, 2026
    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    November 3, 2026
    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    November 3, 2026

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने ‘सोशल स्टार्टअप्स प्रोग्राम’ शुरू किया है

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading