लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुणा के नेतृत्व में 21 मार्च से शुरू हुए सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिवस पर कुलपति आचार्य राज कुमार मित्तल ने अम्बेडकर भवन परिसर में पौधरोपण किया।कुलपति ने कहा कि विवि परिसर को सौ फ़ीसदी हरा भरा बनाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि विवि के छात्रों सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। प्रत्येक लोगों को पौधरोपण करना चाहिए और उनकी देखरेख करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है। जिसे केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने एक लक्ष्य के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिये। उन्होंने छात्रों से कई प्रश्न पूछे और उनको सामाजिक कार्यों जुड़े रहने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अधिकारी डॉ.तरुणा ने बताया कि विवि एनएसएस की ओर से लगातार पौधरोपण आयोजित किया जाता रहा है। विशेष शिविर के मौके पर विवि सैकड़ों पौध रोपित किये गये है।संजय शर्मा समेत स्वयंसेविका साक्षी, चेतना, सौम्या,पारुल, निवेदिता आदि मौजूद रहे।







