31 दिसम्बर की शाम भोजपुरी इंटरटेनमेंट पर लगेगा तड़का ‘डिशुम धमाका 2020 ‘
उत्तर भारत का लोकप्रिय चैनल डिशुम अपने दर्शकों के लिए ला रहा है ‘डिशुम धमाका 2020” जहाँ होगा भोजपुरी फ़िल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, एक्शन किंग यश कुमार ,स्मृति सिन्हा, पूनम दूबे, राकेश मिश्रा और समर सिंह के साथ नये साल का जश्न। अब तक के सबसे बड़े शो “डिशुम धमाका 2020” का प्रसारण 31 दिसम्बर को शाम 6 बजे से डिशूम पर किया जाएगा।
शो के दौरान मौजूद तमाम कलाकरो ने भी माना की यह भोजपुरी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल शो है। शो के शूटिंग के दौरान ही लाखों भोजपुरी प्रेमी मौजूद रहें और शो का भरपूर आनंद लिया।
हाल ही में हुए एक सम्मान समारोह की ओर इशारा करते हुए भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ये कहकर कर तंज कसा कि सम्मान हमें बिदेश में नहीं बल्की अपने देश में और अपने लोगों के बीच में ही मिलना चाहिए, क्योंकि हम जिस मिटटी से बने है उसी मिटटी से मिला सम्मान ही उनके लिए असली सम्मान है।







