महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी को रिलीज होगी ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने आज से तकरीबन 16 साल पहले जिस फ़िल्म से डेब्यू किया था, अब उसका पार्ट 2 आ रहा है – यानी ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’। इस फ़िल्म का प्रीमियर मुम्बई में हुआ, जिसे देखने पहुंची रानी चटर्जी ने फ़िल्म को बेहतरीन बताया और कहा कि यह फ़िल्म दर्शकों को पिछली फिल्म की याद दिलाने वाली है। यह प्योर भोजपुरी फ़िल्म है। ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ इस महाशिवरात्रि 21 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में होगी।
रानी ने इस दौरान ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ के सेट की कई अनकही बातों को भी हंसते हुए शेयर किया और कहा कि जब हमारी फ़िल्म आयी, तब कई लोगों ने सौ – सौ बार फ़िल्म देखी थी। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सबों को फ़िल्म पसंद आई थी। इसलिए मैं उम्मीद करूंगी कि अब फ़िल्म के पार्ट टू ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ को भी उतना ही प्यार मिले। फ़िल्म में अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश फ्रेश पेयर है और दोनों ने कमाल के काम किये हैं। जिस तरह मेरी फ़िल्म के बाद इंडस्ट्री में कई बदलाव आये, उस तरह अगर इस फ़िल्म से बदलाव आता है तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। वैसे फ़िल्म को हंड्रेड परसेंट सफलता मिलने वाली है, क्योंकि किसी भी हिट फिल्म को दुहराया जाता है तो उससे नुकसान तो नहीं ही होता है।
फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ में अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश के साथ संतोष श्रीवास्तव, शिवम सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव व प्रशांत रागिनी आदि प्रमुख भूमिका में है। फिल्म की पटकथा संवाद लीला सिन्हा और अजय सिन्हा ने लिखा है। गीत और संगीत विनय बिहारी का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। छायांकन मनीष के व्यास, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य अशोक सागर का है। फिल्म का लेकर अजय सिन्हा ने कहा कि मेरे लिए सिनेमा पूजा है और दर्शक मेरे भगवान हैं। यही वजह है कि मैंने एक बार फिर से प्रयोग करते हुए ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ बनाया है।







