विभिन्न बिजली कंपनियों में 17 निदेशकों के पदों पर एक भी दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता का चयन उत्तर प्रदेश से न किए जाने पर संगठन ने उठाया गंभीर सवाल कहा केवल नोएडा जनपद से पांच व एक जाति विशेष के आधा दर्जन से ज्यादा निदेशक बनाए गए पारदर्शिता पर बड़ा सवाल ?
लखनऊ 10 अप्रैल : प्रदेश की बिजली कंपनियों में 17 निर्देशकों के पदों पर लंबे संघर्ष के बाद दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को बुलाने की औपचारिकता करने के बाद कल निर्देशकों के पद का चयन हेतु आदेश जारी किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों से एक भी दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता को निदेशक के पद पर चयन नहीं किया गया।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निदेशको के चयन में बड़ा भेदभाव किया गया है जिसकी दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं ने निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। संगठन ने कहा सबसे बड़ी चिंता की बात यह है देश के बड़े निजी घराने जो उत्तर प्रदेश में निजीकरण के पश्चात आना चाहते हैं उनके कार्मिकों को सबसे ज्यादा मौका दिया गया है जिससे वह आकर यहां की गोपनीय सूचना आसानी से उनको दे सकें।
संगठन ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग उठाई है कि निदेशको की चयन की प्रक्रिया निरस्त की जाए और निष्पक्ष कमेटी से पुनः साक्षात्कार कराकर दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं के साथ किया जाए न्याय।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपीकेन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पीएम प्रभाकर, नेकीराम, महासचिव अनिल कुमार, संगठन सचिव बिंदा प्रसाद, ट्रांसमिशन अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव एक प्रभाकर, पीके सागर, लेसा अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने अपने बयान में कहा संगठन पहले ही यह मुद्दा उठा चुका है कि जब तक निर्देशकों के पद पर आरक्षण की व्यवस्था नहीं लागू होगी उन्हें चयन नहीं किया जाएगा क्योंकि इसका सबसे पुख्ता उदाहरण यह है की चयन की बात तो दूर उन्हे इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया था जब अनुसूचित जाति जनजाति आयोग व पिछड़ा वर्ग आयोग ने हस्तक्षेप किया तब उन्हें बुलाया गया।
संगठन के नेताओं ने कहा चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता का उदाहरण यह है कि केवल गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से ही पांच निदेशक बनाए गए हैं और सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि एक जाति विशेष के लोगों को आधा दर्जन से ज्यादा निदेशक के पद पर चयन किया गया है।







