41 श्रमिक निकले, रेस्क्यू ऑपरेशन ओवर

आखिरखार आज 28 नवंबर को वह शुभ घड़ी आ ही गयी जब सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को धीरे- धीरे बाहर निकाला जाने लगा, टनल में फंसे मजदूरों ने आज 17 दिन बाद आजादी की साँस ली।
इस खबर की सूचना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शेयर की। उन्होंने लिखा कि सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिक भाइयों को बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अभी तक 8 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी श्रमिकों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थाई मेडिकल कैंप में किया जा रहा है।

बता दें कि उत्तराखंड के सीएम सिंह पुष्कर धामी ने उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के अंदर से निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात भी की।
एक अन्य जानकीरी के अनुसार फिलहाल अभी तक कुल 10 श्रमिक सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। बता दें कि दिन रात की जी तोड़ मेहनत के बाद सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में आज बड़ी सफलता मिली है, शाम होते होते यह जानकारी प्राप्त हुयी कि पाइप पुशिंग का कार्य मलबे के आर-पार हो चुका है। अब श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।







