Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    विजयोत्‍सव की तैयारियां पूरी: मुख्‍यमंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

    By April 22, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651
    • पटना के वीरकुंवर सिंह पार्क में होगा लेजर शो
    • 25 अप्रैल को बापू सभागार में होगी राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी

    पटना, 22 अप्रैल 2018 : कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा 23 अप्रैल -25 अप्रैल तक आयोजित होने वाली बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। ये कार्यक्रम पटना और जगदीशपुर (भोजपुर) में आयोजित होंगे, जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

    उक्‍त जानकारी इस आयोजन के पीआरओ रंजन सिन्‍हा ने दी। उन्‍होंने बताया कि माननीय मुख्‍यमंत्री सर्वप्रथम 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे पटना में बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में बाबू वीर कुंवर सिंह के मूर्ति पर माल्‍यार्पण करेंगे और म्‍यूरल का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे जगदीशपुर (भोजपुर) के लिए रवाना हो जायेंगे, जहां बाबू वीर कुंवर सिंह की झांकी के अलावा अन्‍य सांस्‍कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे।

    उन्‍होंने बताया कि शिवपुर घाट से जगदीशपुर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्‍थानीय लोगों के साथ कई सांस्‍कृतिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। इस दौरान बाबू कुंवर सिंह जुड़ी झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। उसी दिन मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जगदीशपुर के किला मैदान के पास स्थि‍त पुराने किले का जीर्णोद्धार कर बनाये गये संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे। इस संग्रहालय में आजादी की लड़ाई में बाबू कुंवर सिंह के योगदान को बताने वाला टेराकोटा म्‍यूरल भी प्रदर्शित किया गया है। जगदीशपुर संग्रहालय में मध्‍यकालीन हथियारों की प्रतिकृति को स्‍थायी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

    उन्‍होंने बताया कि माननीय मुख्‍यमंत्री 23 अप्रैल को शाम साढ़े पांच बजे पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीम‍ती मालिनी अवस्‍थी, श्रीमती नीतू कुमारी नूतन, श्री ब्रजकिशोर दूबे, उषा कुमारी और सुदीपा घोष शानदार प्रस्‍तुति देंगी। वहीं, माननीय मुख्‍यमंत्री संध्‍या 06:45 बजे लेजर शो का भी उद्घाटन करेंगे। विजयोत्‍सव कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री के साथ विशिष्‍ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उप मुख्‍यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग एवं विज्ञान प्रोद्यौगिकी मंत्री श्री जय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के मंत्री श्री कृष्‍ण कुमार ऋषि करेंगे।

    Keep Reading

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading