पटना, 23 मई। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और गड़बडि़यों के खिलाफ आज जन अधिकार छात्र परिषद के छात्र नेता सह कॉमर्स कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति समेत अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की और पीजी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बाद में छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा की गरीब छात्र-छात्राओं के रहनुमा कहे जाने वाले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में उनके भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। यहां छात्र-छात्राओं के समस्या को दरकिनार कर विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय कर्मी सिर्फ पैसा लूटने में व्यस्त रहते हैं। उन्हें छात्र-छात्राओं के नामांकन, परिणाम, वर्ग संचालन का कोई जरूरत महसूस नही होता है।
छात्र संघ अध्यक्ष विकाश ने कहा कि विवि में लाखों नामांकित छात्र-छात्राओं का भविष्य गर्त में चला गया है। एक भी सत्र समय पर नही चलता है, जिसका वर्तमान उदहारण बीए तथा पीजी का सत्र है। इसके अलावा विश्वविद्यालय का वेबसाइट कभी अपडेट नहीं होता है। वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का जानकरी उपलब्ध नहीं होती है। यही हाल सभी महाविद्यालय का भी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व आए स्नातक प्रथम खंड और द्वतीय खंड के परिक्षा परिणाम में घोर धांधली हुआ है। 80% छात्रों के परिणाम को पेंडिग, फ़ैल, प्रमोटेड में रख कर छात्रों से अवैध वसूली का नया तरीका ढूंढा गया तथा सत्र को पुनः विलम्ब किया जाए।
विकाश बॉक्सर के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से छात्रों को मुफ़्त में टीआर, कॉलेज कर्मियो का कॉलेज में समय पर उपस्थिति, सभी कॉलेज के वेबसाइट पर परीक्षा परिणामों की पब्लिसिंग, पीजी नामंकन की तिथि को बढ़ा ने और छात्रों के 75% उपस्थिति को धरातल पर लाने की मांग की। इस मौके पर कॉमर्स कॉलेज संयुक्त सचिव -अमित पाठक, आकाश सिंह, प्रभात कुमार,कुणाल आनंद, अमृत सिंह एवं जे.डी वोमेंस कॉलेज छात्रा इत्यादि मौजूद थीं।






