Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    राजनीतिक भागीदारी के लिए वैश्‍य समाज को होना होगा एकजुट: मंत्री  

    By May 5, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620
    • पटना में लगे दानवीर भामाशाह की प्रतिमा : आनंद कुमार
    • भीख नहीं, सम्‍मान व अधिकार चाहिए : वीणा मानवी
    • 16 दिसंबर को पटना में होगा विशाल वैश्‍य एकता रैली का आयोजन

    पटना, 05 मई 2018: बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा द्वारा राजधानी पटना के विद्यापति भवन में भामाशाह सम्‍मान समारोह सह वैश्‍य एकता सम्‍मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए आज बिहार सरकार के भू-राजस्‍व मंत्री श्री राम नारायण मंडल ने वैश्‍य समाज की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि देश तथा राज्‍यों में वैश्‍य समाज की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए राजनीति व अन्‍य क्षेत्रों में संख्‍या के अनुसार भागीदारी के लिए वैश्‍य समाज को एकजुट करना होगा, जिसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए ने आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। आज लोग दुनिया भर में श्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यों को पसंद कर रहे हैं। इससे वैश्‍य समाज का सम्‍मान बढ़ा है।

    इससे पहले उद्घाटन सत्र में बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा के अध्‍यक्ष डॉ आनंद कुमार, उपाध्‍यक्ष श्री अखिलेश जायसवाल, प्रधान महासचिव श्री दिलीप गुप्‍ता, पाटलिपुत्रा विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) गुलाबचंद जायसवाल, श्री पवन जायसवाल, प्रदेश महिला अध्‍यक्ष श्रीमती वीणा मानवी, महामंत्री श्रीमति कांति केसरी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए वैश्‍य महासभा के अध्‍यक्ष डॉ आनंद कुमार ने भामाशाह की आदमकद प्रतिमा राजधानी पटना के प्रमुख चौराहे पर लगाने की मांग की।

    बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा की महिला अध्‍यक्ष वीणा मानवी ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्‍य समाज हमेशा से एक था। एक है और एक ही रहेगी। मगर मेरी समझ में नहीं आता कि जब वैश्‍य समाज का योगदान देश, राज्‍य व समाज की उन्‍नति में लगातार बढ़ रही। इसके बाद भी अभी तक हमें राजनीति व अन्‍य क्षेत्रों में उचित भागीदारी नहीं मिली है। हम सरकार से भीख नहीं मांग रहे, बल्‍कि अपना हक मांग रहे हैं।

    सम्‍मेलन में श्री पवन जायसवाल ने कहा कि अगर वैश्‍य समाज को राजनीतिक व समाज की अन्‍य धाराओं में भागीदारी चाहिए, तो सबसे पहले हमें अपना स्‍वार्थ परित्‍याग कर एकजुट होना होगा और चुनावी साल के अलावा हर मौके पर अपनी दावेदारी पेश करनी होगी।

    सम्‍मेलन में पटलिपुत्रा वि‍श्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) गुलाब चंद जायसवाल को सम्‍मानित भी किया गया और उनके सम्‍मान में प्रशस्ति पत्र डॉ दीपक कुमार ने पढ़ा। बाद में कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के छात्र मेधावी एवं लगनशील हैं। उनका भविष्‍य बेहतर बनाने के लिए पाटलिपुत्रा विवि के अंतर्गत सभी कॉलेजों को समुचित शिक्षा एवं समय पर नियमित परीक्षा कराने की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

    सम्‍मेलन में श्रीमती कांति केसरी, डॉ उमेश प्रसाद गुप्‍ता, रणविजय साहू, डॉ प्रवीण साहू , मुकेश नंदन, नरेश राव, समेत कई वक्‍ताओं ने वैश्‍य समाज की एकजुटता पर जोड़ दिया। वहीं, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पटना महानगर अध्‍यक्ष रंजीत कुमार राणा, मुकेश कुमार, मंटु, गुंजन साह, विपुल गांधी, विनय केसरी, राकेश नवरंग, अतुल कुमार, सन्‍नी गुप्‍ता, मीना शर्मा, कन्‍हैंया कुमार, सीता शर्मा समेत बड़ी संख्‍या में वैश्‍य समाज के लोग उपस्थित‍ रहे।

    Keep Reading

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading