Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    विजयोत्‍सव के दूसरे दिन भी देखने को मिली बाबू वीर कुंवर सिंह की शौर्य गाथा

    By April 24, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 533

    पटना, 24 अप्रैल 2018 : बाबू वीर कुंवर सिंह के 160 वें विजयोत्‍सव पर आज दूसरे दिन भी राजधानी पटना में उनकी शौर्य गाथा का प्रदर्शन सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों और लेजर शो के जरिये देखने को मिला। पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में जब प्रख्‍यात लोक गायक श्री भरत शर्मा व्‍यास ने बाबू वीर कुंवर सिंह के साहस और देश भक्ति के जज्‍बे पर तान छेड़ी, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

    श्री व्‍यास ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में एक से एक प्रस्‍तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। उन्‍होंने दर्शकों को बाबू कुंवर सिंह पर आधारित कई ऐसे लोकगीत को भी पेश किया, जो कम ही सुने जाते हैं।

     

    वहीं, श्री लक्ष्‍मी प्रसाद यादव, श्रीमती अनुभूति शांडिल्‍य, कुमारी अभिलाषा, अनुराधा कुमारी ने भी अपनी गायकी से पूरे हॉल को बाबू वीर कुंवर की शौर्य गाथा से सराबोर कर दिया। इन कलाकारों ने एक के बाद एक नॉन स्‍टॉप प्रस्‍तुति से हॉल में बैठे सभी दर्शकों में देशभक्ति का संचार कर दिया।

    वहीं, राजधानी पटना स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में 25 मिनट के भव्‍य लेजर शो का भव्‍य आयोजन किया गया, जिसमें बाबू कुंवर की सिंह की वीरता को लेजर लाइट और साउंड के माध्‍यम से दिखाया गया। लेजर शो के माध्‍यम से उनकी वीर गाथा का प्रदर्शन 25 अप्रैल को भी होगा, जिसमें वीर कुंवर सिंह के शौर्य को ट्रांसपेरेंट पर्दे पर दिखाया जायेगा। लेजर शो के दौरान दर्शकों में गजब का उत्‍साह देखने को मिल रहा है, जिसके बाद कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग ने इस राजकीय कार्यक्रम के बाद भी इसे जारी रखने पर विचार कर रही है।

    इस दौरान कला, संस्‍क‍ृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव श्री चैतन्‍य प्रसाद, उपसचिव तारानंद वियोगी, संजय सिन्‍हा, संजय कुमार, विभा सिन्‍हा और मीडिया प्रभारी रंजन सिन्‍हा भी मौजूद थे।

    25 अप्रैल के कार्यक्रम

    सुबह 11:30 बजे: बापू सभागार, ज्ञान भवन में राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी का शुभारंभ

    शाम 06:00 बजे: श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

    कलाकार: सविता सिंह नेपाली, श्री भरत सिंह भारती, श्री सत्‍येंद्र कुमार संगीत, श्री मोर्हरम राठौर, श्री अजीत झा, डॉ नीतू, कुमारी नवगीत।

    Keep Reading

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading