Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    किस खूबी की वजह से मनीषा-चिरंतन को हुआ आश्रय गृह का आवंटन: पप्‍पू

    By August 14, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 787
    • आसरा होम के कार्यों की हो सीबीआई जांच: पप्‍पू यादव
    • मनीषा दयाल के संबंधों की भी हो जांच

    पटना, 14 अगस्त, 2018: सांसद पप्‍पू यादव ने ‘आसरा होम’ के कार्यों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि एनजीओ की संचालिका मनीषा दयाल के संबंधों और कार्यों की व्‍यापक जांच हो सके। आज पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कई वीडियो फूटेज, सोशल मीडिया की सामग्री और अखबारों की कटिंग दिखाते हुए उन्‍होंने कहा कि मनीषा के माध्‍यम से पटना की इवेंट कं‍पनियां सरकारी आयोजन को हथिया लेती थीं और इसमें करोड़ों वारा-न्‍यारा होता था। कार्यों के आवंटन में रिश्‍वत के लेन-देन में मनीषा दयाल और चिरंतन कुमार की भूमिका महत्‍वपूर्ण रही है। इसमें सरकारी अधिकारियों की भी मिली भगत रही है।

    श्री यादव ने कहा कि मनीषा दयाल के रिश्‍तेदार अभय सिन्‍हा और अजय सिन्‍हा की इवेंट कंपनी आरोही ने मलेशिया में भोजपुरी अवार्ड का आयोजन किया था। इसमें भाजपा के सांसद संजय जयसवाल, मंत्री प्रमोद कुमार और एक मंत्री के आप्‍त सचिव भी शामिल हुए थे। उन्‍होंने कहा कि बताया जाता है कि इस आयोजन में राज्‍य सरकार ने भी आर्थिक मदद की थी। ऐसी डील में मनीषा दयाल की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    सांसद ने कहा कि मनीषा दयाल के एनजीओ को किस आधार पर आसरा होम चलाने का कार्य आवंटित हुआ। अब तक आसरा होम को‍ कितनी राशि का आवंटन किया जा चुका है। आसरा होम में हुई गड़बडि़यों की जांच किन अधिकारियों ने की थी और जांच रिपोर्ट के आधार पर क्‍या कार्रवाई की गयी। उन्‍होंने इन सवाल के जवाब को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्‍होंने मनीष दयाल और चिरंजन कुमार की सीडीआर जांच करने, बैंक खाता सिल करने और उनकी बेनामी संपत्ति को जब्‍त करने की मांग की है।

    सांसद ने आरोप लगाया कि मनीषा दयाल के संपर्क प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी व विधायकों से भी थे। उन्‍होंने इवेंट कंपनी वाइल्‍ड आर्मी के निश्‍चल सिन्‍हा की जांच करने की मांग की। श्री यादव ने कहा कि मनीषा दयाल के पिता विजय दयाल भी मनरेगा प्‍लांटेशन के मामले में जांच के घेरे में आये थे। सांसद ने सभी इवेंट कंपनियों के कार्यों और इवेंट के लिए आवंटित सरकारी राशि की जांच की मांग भी की। पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुपति प्रसाद सिंह, राष्‍ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह व राजेश रंजन पप्‍पू भी मौजूद थे।

    Keep Reading

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading