Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    पीएमसीएच में जेनेरिक दवा नहीं मिलने से सांसद नाराज, कहा बंद हो ऐसी दुकानें

    By May 18, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558

    सांसद ने आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुनी फरियाद

    पटना, 18 मई। राज्‍य के प्रतिष्ठित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में जेनेरिक मेडिकल स्‍टोर पर जेनेरिक दवाओं के नहीं मिलने पर जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने फोन कर पीएमसीएच अधीक्षक से अपनी नाराजगी जताई और ऐसी दुकानों पर कार्रवाई करते हुए अविलंब बंद करने की मांग की। वहीं दुकानदारों ने डॉक्‍टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्‍टर जेनेरिक दवाएं नहीं लिखते, जिसकी शिकायत उन्‍होंने बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री मंगल पांडेय से की।

    सांसद श्री यादव अपने कार्यक्रम ‘आपका सेवक, आपके द्वार’ के तहत आज पीएमसीएच में थे। इस दौरान मरीजों की शिकायत पर उन्‍होंने दवा दुकानों का जायजा लिया, जहां दुकानदारों द्वारा भारी गड़बड़ी समाने आई। इससे नाराज सांसद ने दवा दुकानदारों द्वारा कच्‍चा चिट्ठा देने पर भी सवाल उठाये और कहा कि बिना बिल – रसीद के दवा बेचने वाले  दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाये।

    वहीं, सांसद ने पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी समस्‍याओं को लेकर विमर्श किया। साथ ही जन अधिकार पार्टी द्वारा कई मरीजों को आर्थिक मदद भी की गई। कार्यक्रम के दौरान मरीज के परिजनों ने अस्‍पताल की कई अनियमितता और अराजकता की शिकायत भी की, जिसे अस्‍पताल प्रशासन द्वारा जल्‍द ठीक करने की बात कही गई। बाद में सांसद ने पत्रकारों से कहा कि राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था एकदम बदहाल हो गयी। सरकारी अस्‍पतालों में न डॉक्‍टर हैं और न दवा है। ये दुर्भाग्‍य की बात है कि पीएमसीएच में जे‍नरिक दवा भी नहीं है और दुकानदार कहते हैं कि डॉक्‍टर दवा ही नहीं लिखते हैं।

    श्री यादव ने कहा कि डॉक्‍टर, पैथोलॉजी, जांचघर और एंबुलेंस वाले मिलकर मरीजों को लूट रहे हैं। उनका आर्थिक दोहन कर रहे हैं। डॉक्‍टर पैथोलॉजी और जांचघरों से कमिशन भी वसूल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार को गरीब मरीजों के लिए विशेष व्‍यवस्‍था करनी चाहिए। निजी अस्‍पतालों में भी गरीब मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं दी जानी चाहिए।  इस दौरान जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्‍पू, अवधेश लालू,विशाल कुमार, गौतम आनंद, आज़ाद चांद आदि लोग उपस्थित थे।

    Keep Reading

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading