Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    बीआईए सभागार में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

    By April 17, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 493

    पटना, 17 अप्रैल। बिहार इंडस्‍ट्रीयल एसोसिएशन में पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर की 91वीं जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्‍य सभा सांसद डॉ सी पी ठाकुर ने दीप प्रज्‍जवलित कर किया। इस दौरान श्री राणा रंधीर सिंह, माननीय सहकारिता मंत्री, बिहार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान, जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष व पूर्व मंत्री श्री अखलाक अहमद, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, जाप (लो) के राष्‍ट्रीय महासचिव सह प्रवक्‍ता प्रेमचंद सिंह, भाजपा नेता दिनेश कुमार सुमन, सजपा नेता डॉ राम बाबू सिंह, जे पी सेनानी श्री छोटन सिंह, वरिष्‍ठ सामाजिक कार्यकर्ता  राजीव मिश्रा, भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे, जिन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्‍वीर पर माल्‍यार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन श्री चंद्रशेखर जयंती समारोह समिति द्वारा किया गया।

    उद्घाटन सत्र के बाद सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर कुशल नेतृत्‍वकर्ता व स्‍पष्‍टवादी विचार के धनी प्रखर राजनेता थे। उन्‍होंने बतौर प्रधानमंत्री महज 4 माह के कार्यकाल में कई ऐसे काम किये, जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है। मुझे भी अपने पिता के माध्‍यम से उनका सानिध्‍य मिला। उनके बताए रास्‍ते पर चलकर हम यहां तक पहुंचे। उनका व्‍यक्तित्‍व, कृतित्‍व और उनका जीवन हमारे लिए संदेश है, जिसका हमें अनुसरण करना चाहिए। वहीं, सांसद डॉ सी पी ठाकुर ने चंद्रशेखर के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वे अद्भुत व्‍यक्त्वि के धनी थे। आज के संदर्भ में भी वे प्रासंगिक हैं, मगर बिहार में समाजवाद से पहले बुनियादी स्‍तर पर काम करने की जरूरत है।

    जयंती समारोह में मुख्‍य वक्‍ता सह जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष व पूर्व मंत्री श्री अखलाक अहमद ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने एक प्रसंग की चर्चा करते हुए कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि संसदीय प्रणाली में पक्ष और विपक्ष होता है, मगर वे निष्‍पक्ष थे। उनके जैसे नेता विरले ही होते हैं।

    वहीं, पूर्व मंत्री दसई चौधरी ने कहा कि आज कल मंत्री नेता सुविधाभोगी हो गए हैं, मगर चंद्रशेखर की मान्‍यता उनकी विचारधारा के अनुकूल थी। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने जो कम समय में कर दिखाया, वो आज लंबे समय में भी कोई नहीं कर पाता है। आज के नेता घमंड, पाखंड और उद्दंड हो गए हैं। जनता की सेवा के बजाय वे परिवार, कारोबार और श्रृंगार में उलझे रहते हैं। यह वजह है कि आज नेता डाउनलोड और अपलोड हो रहे हैं।

    इस जयंती समारो‍ह की अध्‍यक्षता दौरान श्री चंद्रशेखर जयंती समारोह समिति के अध्‍यक्ष मंडल के सदस्‍य श्री अंजनी कुमार राजू ने की और संचालन श्री लव कुमार सिंह ने किया।

    कार्यक्रम में श्री राजेश रंजन पप्‍पू, विशाल कुमार, युवा सामाजवादी नेता रंजन सिन्‍हा और महेश कुमार राणा, मनीष कुमार सिंह, अरूण सिंह, उमाकांत सिंह, सोनू कुमार, राज अरविंद यादव समेत बड़ी संख्‍या में चंद्रशेखर वादी लोग उपस्थित रहे।

    Keep Reading

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading