बिहार प्रदेश जनता दल यू ने अपने प्रदेश संगठन की नई सूची जारी कर दी है, जिसके अनुसार बेगुसराय के गोपी रमण को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. उन्हें यह जिम्मेदारी उनके कार्यों को ध्यान में रखकर दक्षिण बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष श्याम पटेल ने दी है और भरोसा जताया है कि वे माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नीतियों को आम जन जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।
गोपी रमण ने भी इस नई जिम्मेदारी के लिए ख़ुशी जाहिर की और संगठन द्वारा दिए जाने वाले कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया है।








1 Comment
Its wonderful as your other posts : D, thankyou for putting up.